फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Litton Das will captain a 15-member Bangladesh squad for the T20 World Cup Mustafizur Rahman also in squad

T20 World Cup: बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की, लिटन दास होंगे कप्तान; मुस्तफिजुर भी शामिल

Sun, 04 Jan 2026 01:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:49 PM IST
सार

बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। इसमें मुस्तफिजुर रहमान को भी शामिल किया गया जो पिछले कुछ दिनों से विवादों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Litton Das will captain a 15-member Bangladesh squad for the T20 World Cup Mustafizur Rahman also in squad
लिटन दास - फोटो : @BCBtigers

विस्तार

बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की अगुआई में खेलने उतरेगी, जबकि सैफ हसन टीम के उपकप्तान होंगे। 
विज्ञापन

शांतो को नहीं मिली जगह
पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को पिछले दिसंबर में बीपीएल में सिलहट टाइटन्स के खिलाफ राजशाही वॉरियर्स के लिए शतक बनाने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, आईपीएल से बाहर करने के बाद विवादों में चल रहे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टी20 विश्व कप टीम में जगह दी गई है। मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के चलते मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ग्रुप सी में शामिल 
मुस्तफिजुर रहमान उन पांच तेज गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्हें टीम में जगह मिली है। उनके साथ मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब भी हैं। मुस्तफिजुर ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 315वें मैच में हासिल की थी। बांग्लादेश का पहला मैच सात फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। बांग्लादेश को लीग चरण में अपने तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम:
लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन पटवारी, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed