फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   List of Teams Qualified for T20 World Cup 2026 USA Afghanistan India Pakistan England Australia and Ireland

T20 World cup : भारत सहित ये टीमें कर चुकी हैं 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई, सूची में अमेरिका भी शामिल

Tue, 18 Jun 2024 05:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

T20 World Cup 2026 Qualified teams List : इस बार की तरह ही 2026 टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी और एक बार फिर दो देशों में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों का चयन तो हो गया है, लेकिन शेष आठ टीमें क्षेत्रीय क्वालीफायर्स के जरिये टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी।

विज्ञापन
List of Teams Qualified for T20 World Cup 2026 USA Afghanistan India Pakistan England Australia and Ireland
टी20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे टी20 विश्व कप का ग्रुप चरण समाप्त हो गया है और शीर्ष आठ टीमें सुपर आठ चरण के लिए तैयारियां कर रही हैं। अभी मौजूदा विश्व कप समाप्त भी नहीं हुआ है, लेकिन 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीमों का चयन होना भी तय हो गया है। कुल 12 टीमें ऐसी हैं जो दो साल बाद होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं जिसमे भारत भी शामिल है। 
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका करेंगे मेजबानी
दो साल होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका को सौंपी गई है। श्रीलंका का मौजूदा विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन मेजबान होने के नाते वह क्वालिफाई करने में सफल रही है। दूसरी ओर, भारत का प्रदर्शन टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अच्छा रहा और टीम शीर्ष पर रहकर सुपर आठ चरण में जगह बनाने में सफल रही। हालांकि, भारत ने भी मेजबान होने के नाते 2026 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान-अमेरिका ने भी किया क्वालिफाई
अमेरिका और अफगानिस्तान की टीमें भी सीधे क्वालिफाई करने में सफल रही हैं। इन दोनों टीमों ने मौजूदा विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और सुपर आठ में प्रवेश करने के कारण अफगानिस्तान और अमेरिका ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। सुपर आठ में पहुंचने के कारण ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें भी क्वालिफाई करने में सफल रही हैं। 
विज्ञापन

रैंकिंग के आधार पर पहुंचे न्यूजीलैंड-पाकिस्तान
एक तरफ जहां अमेरिका और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने अपने प्रदर्शन के दम पर 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों ने टी20 रैंकिंग के आधार पर 2026 में होने वाले टूर्नामेंट में जगह सुनिश्चित की। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन मौजूदा टी20 विश्व कप में निराशाजनक रहा था और दोनों ही टीमें सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने अपने-अपने ग्रुप में चार मैच खेले जिसमे से दो में उन्हें जीत मिली, जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा आयरलैंड की टीम भी रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने में सफल रही। 

आठ टीमें क्वालीफिकेशन के जरिये होंगी शामिल
इस बार की तरह ही 2026 टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी और एक बार फिर दो देशों में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों का चयन तो हो गया है, लेकिन शेष आठ टीमें क्षेत्रीय क्वालीफायर्स के जरिये टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी। 

2026 में होने टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी टीमें इस प्रकार हैं...
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed