फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lieutenant colonel ms dhoni to do patrolling, guard duties in Kashmir

कश्मीर में इस बटालियन से जुड़ेंगे एमएस धोनी, जानिए कब से है ज्वाइनिंग

Thu, 25 Jul 2019 02:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
lieutenant colonel ms dhoni to do patrolling, guard duties in Kashmir
एमएस धोनी सेना - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) जॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे और इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी के जिम्मे पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी रहेगी। वह जवानों के साथ ही रहेंगे।

विज्ञापन

lieutenant colonel ms dhoni to do patrolling, guard duties in Kashmir
धोनी - फोटो : SELF

धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। धोनी इस मैच को आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर ही देखने पहुंचे थे। एमएस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया था। 

धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं है। विश्व कप के दौरान भी ग्ल्वज पर 'बलिदान बैज' लगाकर खेलने के चलते वे विवादों में फंसे थे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed