फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   liam livingstone to jonny bairstow England Players Suffering from Injury

IPL 2023: चोट से जूझ रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी, लिविंगस्टोन से लेकर बेयरस्टो तक जानें सभी का हाल

Sat, 08 Apr 2023 11:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

आईपीएल 2023 में सैम करन को छोड़ इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल हो रहा है। इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
liam livingstone to jonny bairstow England Players Suffering from Injury
इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2023 के दौरान चोट से जूझ रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी इस साल अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए नहीं खेल रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो से लेकर लियम लिविंगस्टोन जैसे बड़े खिलाड़ी पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और अब रीसी टॉप्ली जैसे खिलाड़ी भी चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर अच्छी लय में हैं, लेकिन उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और वह भी चोट से परेशान हैं। बेयरस्टो और लिविंग्सटोन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं। मुंबई और चेन्नई के मैच में शनिवार को चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताया कि मोईन अली और बेन स्टोक्स फिट नहीं हैं और ये दोनों इस मैच में नहीं खेले। स्टोक्स पहले ही घुटने की चोट से परेशान हैं और गेंदबाजी करने में उन्हें परेशानी हो रही है। इसी मैच में मुंबई के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी नहीं खेले। वह भी लंबे समय बाद चोट से उबर कर वापस लौटे हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। एहतियात के तौर पर वह यह मैच नहीं खेले।
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में चोट की वजह से इंग्लैंड के लगभग एक दर्जन खिलाड़ी परेशान हैं। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप होना है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल खेलना जरूरी था, क्योंकि इससे भारतीय जमीन पर खेलने का अनुभव मिलता, लेकिन इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में सही तरीके से नहीं खेल पा रहे हैं। इससे इंग्लैंड की विश्व कप की तैयारियों में असर पड़ेगा। वहीं, रीसी टॉप्ली जैसे खिलाड़ी के गंभीर रूप से चोटिल होने से उनका विश्व में खेलना भी मुश्किल लग रहा है। यह इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी ब्रुक जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल तो रहे हैं, लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यह इंग्लैंज के लिए परेशानी बढ़ाने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed