फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legendary Sunil Gavaskar urged Indian batters to play in the Ranji Trophy without offering any excuses

IND vs AUS: गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने की दी सलाह, गंभीर के लिए कही ये बात

Sun, 05 Jan 2025 04:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन चिंताजनक है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्वदेश में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था जबकि ऑस्ट्रेलिया में टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Legendary Sunil Gavaskar urged Indian batters to play in the Ranji Trophy without offering any excuses
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के अगले दौरे में खेलने की सलाह दी है। गावस्कर का कहना है कि अब भारतीय बल्लेबाजों को बिना किसी बहाने के इस घरेलू प्रतियोगिता में खेलना चाहिए जिससे तकनीकी कमियों को दूर किया जा सके। 
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन चिंताजनक है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्वदेश में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था जबकि ऑस्ट्रेलिया में टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी। मालूम हो कि पिछले साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य किया था, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने वालों के खिलाफ कड़े फैसले लेने होंगे'
गावस्कर ने से कहा,  23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी का अगला दौर है। देखते हैं कि इस टीम के कितने खिलाड़ी खेलते हैं। नहीं खेल पाने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए। अगर आप उन मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो गौतम गंभीर को उन खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लेने होंगे जो रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। गंभीर को कहना चाहिए कि तुम्हारे पास वह प्रतिबद्धता नहीं है। हमें प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। तुम खेल नहीं रहे हो तो तुम जो करना चाहते हो, करो लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए तुम टेस्ट टीम में वापस नहीं आ सकते। 
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा कि उपलब्ध अवसरों पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण भारतीय बल्लेबाजों के रवैये में खामियां आ गई हैं। उन्होंने कहा, मैंने जो देखा वह तकनीकी कमियां थीं। यदि आप समान गलतियां कर रहे हैं और मैं केवल इस सीरीज के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं न्यूजीलैंड सीरीज के बारे में भी बात कर रहा हूं, आपने भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या किया?

गावस्कर बोले - डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र के लिए घरेलू क्रिकेट महत्वपूर्ण 
गावस्कर ने कहा कि आगामी 2025-2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र को देखते हुए घरेलू क्रिकेट महत्वपूर्ण हो जाता है और भारत को अब यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे युवा क्रिकेटरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, वे भारत और खुद के लिए नाम कमाने के लिए भूखे हैं। ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है। आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने विकेट की रक्षा अपनी जान की तरह करें। इसलिए मुझे दिलचस्पी है कि 23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी मैचों में कौन खेलेगा? मैं यह देखना चाहता हूं। क्योंकि उस समय इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच होंगे। लेकिन जो लोग टी20 नहीं खेल रहे हैं वे रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed