फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legendary cricketer Sachin Tendulkar celebrated Global Parents Day shared a heartwarming post by sharing a picture

कृतज्ञता: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मनाया ग्लोबल पेरेंट्स डे, तस्वीर शेयर कर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
सार

माता-पिता के साथ संबंधों को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन हर साल मनाए जाने वाले ग्लोबल पेरेंट्स डे का विशेष दिन बच्चों को माता-पिता के साथ अपने बॉन्ड को और मजबूत करने का मौका देता है। इस खास मौके पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया उनके प्रति सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
Legendary cricketer Sachin Tendulkar celebrated Global Parents Day shared a heartwarming post by sharing a picture
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ - फोटो : Twitter/@sachin_rt

विस्तार

जीवन में माता-पिता का स्थान सभी रिश्तों से ऊपर होता है। एक बच्चे के जीवन में माता-पिता का होना बेहद जरूरी भी है क्योंकि माता-पिता ही एक बच्चे के नए जीवन की शुरुआत करते हैं, उसे अच्छे-बुरे के बारे में बताते हैं, जीवन में उसे कैसे आगे बढ़ना है आदि। इन सब बातों का ज्ञान एक बच्चे को उसके माता-पिता द्वारा ही मिलता है। ऐसे ही माता-पिता के सम्मान में दुनियाभर में मंगलवार (एक जून) को ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता-पिता दिवस मनाया गया। इस विशेष दिन पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने माता-पिता के प्रति प्रेम प्रकट किया और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।   

विज्ञापन


इस दिन माता-पिता के प्रति प्रेम प्रकट कर सकते हैं
बता दें, ग्लोबल पेरेंट्स डे को मनाने की आधिकारिक घोषणा साल 2012 में यूएन जनरल असेंबली में हुई थी। ये दिन माता-पिता को समर्पित होता है और इस दिन माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। साथ ही पेरेंट्स द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति शुक्रिया कहा जाता है। इस दिन आप अपने माता-पिता के प्रति अपना प्रेम प्रकट कर सकते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन अपने पेरेंट्स को उपहार देकर इस दिन को खास बनाते हैं।
विज्ञापन


दिल को छू लेने वाला पोस्ट
इस विशेष दिन पर महान क्रिकेटर तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम और टि्वटर पर अपने माता-पिता  के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट डाला। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की और माता-पिता द्वारा अपने व अपने भाई-बहनों के लिए किए गए बलिदानों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।  दरअसल, सचिन ने लिखा, ‘माता-पिता का प्यार हमेशा बना रहता है, चाहे वह उनके बच्चों के बीच कितनी भी बार बंट जाए। उन्होंने मेरे और मेरे भाई-बहनों के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए मेरे माता-पिता का हमेशा आभारी हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता से था गहरा नाता
मास्टर ब्लास्टर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई के दादर में रमेश और रजनी तेंदुलकर के घर हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय रमेश तेंदुलकर एक मराठी उपन्यासकार और कवि थे। उनकी मां एक बीमा कंपनी में काम करती थीं और रमेश तेंदुलकर की दूसरी पत्नी थीं। दरअसल, सचिन नाम रमेश के पसंदीदा संगीतकार सचिन देव बर्मन से लिया गया था। सचिन का अपने पिता से बचपन से ही गहरा नाता था। रमेश तेंदुलकर कीर्ति कॉलेज, प्रभादेवी में प्रोफेसर भी थे। यह उनके पिता की दूरदृष्टि और विचार की स्वतंत्रता थी जिसने 11 वर्षीय सचिन को सिर्फ अपने जुनून का पालन करने के लिए स्कूल बदलने की अनुमति दी।

1999 में पिता को खो दिया
साल 1999 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड में खेलते समय सचिन को एक बड़ा झटका लगा, जब उन्हें अपने पिता के घातक दिल के दौरे के बारे में पता चला। वह अपने पिता के निधन से बहुत प्रभावित हुए लेकिन फिर भी वह राष्ट्र के लिए वापस आए और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 140 रन बनाए। यह वास्तव में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे भावनात्मक क्षणों में से एक था, जब सचिन ने थ्री-फिगर के निशान तक पहुंचने के बाद आंसू भरी आंखों से आसमान की ओर देखा। उस समय यही समझा गया कि सचिन ने आसमान की ओर देखकर अपने पिता को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed