{"_id":"d697fa3a-c779-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"legalise-betting-in-cricket-says-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"'श्रीनिवासन को हटाने के बजाय सट्टेबाजी लीगल करें'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'श्रीनिवासन को हटाने के बजाय सट्टेबाजी लीगल करें'
नई दिल्ली
Updated Tue, 28 May 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने एक टीवी चैनल पर कहा है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए। इस मामले में उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन का भी बचाव किया है।
विज्ञापन
फिक्सिंग के आरोपों से घिरे चेन्नई सुपर किंग्स के गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद उनके ससुर बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के हटाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
'नहीं दूंगा इस्तीफा, बीसीसीआई में मेरे खिलाफ विरोध नहीं'
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को हटाने के खिलाफ हैं। अब्दुल्ला सहित बीसीसीआई के लगभग सभी सदस्य बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को हटाने को लेकर कोई बात नहीं करना चाह रहे हैं।
माना जा रहा है कि बीसीसआई के अंदर की एक बड़ी लॉबी श्रीनिवासन को उनका कार्यकाल पूरा होना देना चाहती है। श्रीनिवासन का कार्यकाल इसी साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।