फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Leave my son alone, Sachin Tendulkar's appeal to the media

प्लीज, मेरे बेटे को अकेला छोड़ दोः सचिन

Mon, 09 Sep 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Sep 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
Leave my son alone, Sachin Tendulkar's appeal to the media

अपने बेटे के क्रिकेट करियर को संवारने में जुटे सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से विनम्र अनुरोध किया है कि उसे अकेला छोड़ दो।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने मीडिया से आग्रह किया कि वह अर्जुन पर अधिक दबाव न बनाए और उसे अपना खेल खेलने दे।

मुंबई खेल पत्रकार संघ की ओर से रविवार को सम्मानित किए जाने के बाद उन्होंने कहा, "मेरे बेटे ने आज मैच खेला। पहला क्लब और आधिकारिक मैच। वह क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी है, लेकिन मैदान के बाहर भी क्रिकेट के आसपास काफी चीजें होती हैं।"

अर्जुन ने रविवार को ही कंगा लीग से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की, लेकिन इस मैच में वह महज एक रन ही बना पाए। इसके बाद यह खबर टीवी चैनलों में जंगल की आग की तरह चलने लगी और हर जगह इसे फ्लैश किया जाता रहा।
विज्ञापन


टीवी चैनलों की अतिसक्रियता पर उन्होंने कहा, "उसे जो भी कुछ सुनने को या पढ़ने को मिलता है या जिस तरह से उसे पेश किया जाता है, मैं उन सभी चीजों की तारीफ करूंगा बशर्ते कि मीडिया उसे उसी तरह ही रहने दे। मैं चाहता हूं कि उसकी अपनी पहचान हो और वह ज्यादा से ज्यादा अपने क्रिकेट का लुत्फ ले।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मास्टर बल्लेबाज ने कहा, "मैं आज यहां खेल पत्रकारों के साथ बैठा हुआ हूं। मैं अपने बच्चे का बचाव करने वाला पिता की भूमिका निभा रहा हूं। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो मेरे पिता प्रोफेसर थे और साहित्य से संबंध रखते थे। लेकिन कभी किसी ने मेरे ऊपर इसको लेकर दबाव नहीं बनाया।"


उन्होंने आगे कहा, "किसी ने यह नहीं कहा कि मैं भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलूं। मेरे जीवन में कभी कोई तुलना नहीं की गई। अर्जुन ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है और मेरा मीडिया से विनम्र आग्रह है कि उस पर किसी तरह का दबाव न बनाए ताकि वह 14 साल के बच्चे की तरह अपनी जिंदगी जी सके। क्रिकेट के अलावा वह किसी और चीज के बारे में नहीं सोचे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed