IND Inning
92/0 (5.3 ov)
Target: 226
Sanju Samson 49(22)*
Abhishek Sharma 29 (11)
IND need 134 runs in 14.3 remaining overs
{"_id":"5e2997028ebc3e4b294d20bf","slug":"laxman-sivaramakrishnan-rajesh-chauhan-and-khursia-filled-application-for-national-selector-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण शिवरामकृष्णन समेत ये तीन पूर्व खिलाड़ी बनना चाहते हैं टीम इंडिया के चयनकर्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन समेत ये तीन पूर्व खिलाड़ी बनना चाहते हैं टीम इंडिया के चयनकर्ता
Thu, 23 Jan 2020 07:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
- फोटो : ट्विटर
भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने राष्ट्रीय चयन पैनल में पूर्व ऑफ स्पिनर राजेश चौहान और बाएं हाथ के बल्लेबाज अमय खुरसिया के साथ पद के लिए आवेदन भरा है। सभी तीन पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने पुष्टि की कि वे चयन समिति में पद के लिए आवेदन भर रहे हैं।
विज्ञापन
आवेदन भरने की अंतिम तारीख शुक्रवार 24 जनवरी है। बीसीसीआई एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) की जगह चयन समिति में दो पद भरेगा जबकि सरनदीप सिंह, जतिन परांजपे और देवांग गांधी एक और सत्र तक अपने पद पर बने रहेंगे। भारत के लिए बेनसन एंड हेजेस क्रिकेट विश्व चैंपियनशिप में नायक रहे शिवरामकृष्णन 20 साल से कॉमेंटरी कर रहे हैं और वह आईसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा होने के अलावा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी स्पिन गेंदबाजी कोच हैं।
विज्ञापन
पूर्व जूनियर मुख्य चयनकर्ता वेंकटेश प्रसाद और पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ भी इसमें आवेदन कर सकते हैं जिससे चेयरमैन के पद के लिए दावेदारी दिलचस्प हो जाएगी। पता चला है कि दोनों खिलाड़ियों ने अभी फैसला नहीं किया है। शिवरामकृष्णन (54 वर्ष) नौ टेस्ट और 16 वनडे (25 अंतरराष्ट्रीय) जबकि बांगड़ 12 टेस्ट और 15 वनडे (27 अंतरराष्ट्रीय) खेल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रसाद इनमें सबसे ज्यादा मैच (33 टेस्ट और 161 वनडे) खेल चुके हैं, लेकिन जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति में ढाई साल के कार्यकाल को देखते हुए वह केवल डेढ़ साल के लिए सीनियर चयनकर्ता रह सकते हैं।
शिवरामकृष्णन ने कहा, ‘मैंने अपने परिवार से बात की और राष्ट्रीय चयकनर्ता पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया। अगर बीसीसीआई मुझे मौका देता है तो मैं इस भूमिका को निभाना चाहूंगा। मेरा मानना है कि अगर मुझे चार साल मिलते हैं तो मैं ‘बेंच स्ट्रेंथ’ के मामले में सभी तीनों विभागों विशेषकर स्पिन गेंदबाजी में भारतीय क्रिकेट को बेहतर स्थान पर पहुंचा दूंगा।’
चौहान 21 टेस्ट और 35 वन-डे के अनुभवी हैं और अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ खेल चुके हैं। और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह दूसरी बार भाग्यशाली रहेंगे। खुरासिया ने भी पुष्टि की कि उन्होंने आवेदन भरा है।