फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   laxman gone beyond pujara

लक्ष्मण से आगे निकले पुजारा

Fri, 23 Nov 2012 10:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 23 Nov 2012 10:34 PM IST
विज्ञापन
laxman gone beyond pujara

टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा अविजित रहते हुए लगातार पारियों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


पुजारा ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 206 और नाबाद 41 रन बनाए थे। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी में नाबाद 114 रन बना डाले हैं। इस तरह वह 361 रन बनाकर अविजित चल रहे है।
विज्ञापन


लक्ष्मण ने 2008 में आउट होने से पहले लगातार पारियों में 323 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ ने वर्ष 2000 में इसी तरह 473 रन और सचिन तेंदुलकर ने 2004 में 497 रन बनाए थे। लगातार दो टेस्टों में शतक बनाकर पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में दो शतक बनाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा से पहले यह उपलब्धि राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, सचिन, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरूद्दीन, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, बीके कुंदरन, पंकज राय और विजय हजारे को हासिल थी। शास्त्री, अजहरूद्दीन और द्रविड़ तो यह कारनामा दो-दो बार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed