फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Laxman can be Indian coach in the series against Australia, Dravid's contract is till the World Cup

Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लक्ष्मण हो सकते हैं टीम के प्रभारी, विश्वकप तक है द्रविड़ का अनुबंध

Fri, 27 Oct 2023 01:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:14 AM IST
सार

यह देखना रोचक होगा कि 51 वर्षीय द्रविड़ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं क्योंकि इसके तहत काफी यात्रा करनी होती है और लगातार दबाव रहता है।

विज्ञापन
Laxman can be Indian coach in the series against Australia, Dravid's contract is till the World Cup
हार्दिक पांड्या और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के दौरान भारतीय टीम के प्रभारी हो सकते हैं। यह शृंखला विश्वकप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी। विश्वकप के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास विकल्प होगा कि वह इस पूर्व भारतीय कप्तान से पुन: आवेदन का आग्रह करे क्योंकि बीसीसीआई को नियमों के अनुसार इस पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे। 
विज्ञापन


यह देखना रोचक होगा कि 51 वर्षीय द्रविड़ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं क्योंकि इसके तहत काफी यात्रा करनी होती है और लगातार दबाव रहता है। संभावना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके द्रविड़ इस टी-20 लीग में वापसी कर सकते हैं जिसमें अब 10 टीम खेलती हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं और विश्वकप के तुरंत बाद होने वाली इस शृंखला में भी ऐसा ही जारी रहने की उम्मीद है।’ अगर नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे क्योंकि बीसीसीआई ने एक प्रक्रिया तैयार की है जहां एनसीए के प्रभारी और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भूमिका के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में अधिकतर उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जो वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ शृंखला के अलावा एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिए जाने की संभावना है जिससे कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली शृंखला के लिए तरोताजा हो सकें जहां भारत को तीन टी-20, इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी-20 शृंखला विशाखापत्तनम में 23 नवंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed