फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Late swing of pink ball makes batting under lights difficult said Ajinkya Rahane

'पिंक बॉल की लेट स्विंग से दूधिया रोशनी में खेलना मुश्किल'

Sun, 24 Nov 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 24 Nov 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Late swing of pink ball makes batting under lights difficult said Ajinkya Rahane
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media

टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच में दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण है। गुलाबी गेंद इस तरह की परिस्थितियों में बाद में स्विंग करती है। रहाणे ने भारत की पहली पारी में 51 रन बनाए। भारत ने अपनी पारी नौ विकेट पर 347 रन बनाकर समाप्त घोषित की। रहाणे ने कहा कि बल्लेबाज को अंतिम सत्र में अलग तरह की रणनीति अपनानी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच है और मैं इसका हिस्सा बनकर वास्तव में खुश हूं। बल्लेबाज होने के नाते मुझे लगता है कि पहला और दूसरा सत्र बल्लेबाजी के लिए आसान है लेकिन दूधिया रोशनी में ‘लेट स्विंग’ के कारण बल्लेबाजो के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं। इसके अलावा सांझ का पहर भी चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन


रहाणे ने कहा कि पहले सत्र में गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है। इसके बाद ओस पड़ने लग जाती है तो रणनीति भिन्न होनी चाहिए। आपको पहले सत्र में सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए और उसका फायदा उठाना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहली पारी में 106 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी के आधार पर 241 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 152 रन बना लिए थे। उसकी शुरुआत बहुत खराब रही और सिर्फ 13 के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाज पविलियन लौट गए थे।

दूधिया रोशनी में ‘लेट स्विंग’

इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने हाफ सेंचुरी बनाकर बांग्लादेशी टीम को कुछ स्थिरता प्रदान की। ताइजुल इस्लाम के रूप में बांग्लादेश ने दूसरी पारी आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।रात के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच में दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि गुलाबी गेंद इस तरह की परिस्थितियों में बाद में स्विंग करती है।

 रहाणे ने कहा कि बल्लेबाज को अंतिम सत्र में अलग तरह की रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच है और मैं इसका हिस्सा बनकर वास्तव में खुश हूं। बल्लेबाज होने के नाते मुझे लगता है कि पहला और दूसरा सत्र बल्लेबाजी के लिए आसान है। लेकिन दूधिया रोशनी में ‘लेट स्विंग’ के कारण बल्लेबाजो के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं। इसके अलावा सांझ का पहर भी चुनौतीपूर्ण होता है।’

रहाणे ने कहा, ‘पहले सत्र में गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है। इसके बाद ओस पड़ने लग जाती है तो रणनीति भिन्न होनी चाहिए। आपको पहले सत्र में सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए और उसका फायदा उठाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed