{"_id":"56ebf62a4f1c1bca3b8b4733","slug":"lasith-malinga-ruled-out-to-t20-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद भी श्रीलंका को लगा जोर का झटका, मलिंगा हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद भी श्रीलंका को लगा जोर का झटका, मलिंगा हुए बाहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार की चैंपियन श्रीलंका की टीम ने भले ही जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज किया हो, लेकिन साथ ही उसे जोर का झटका भी लगा है।
विज्ञापन
टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ गया है। मलिंगा ने टीम के भारत के लिए रवाना होने से पहले कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई थी कि बतौर सदस्य वह टीम में बने रहेंगे, हालांकि उनका यह सपना आज टूट गया। उन्हें एक भी मैच खेले बगैर अपने घर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
मलिंगा पिछले साल नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान गेंदबाजी करते हुए गिर गए थे जिससे उनके बाएं घुटने में चोट आ गई थी। इस कारण से उन्हें दिसंबर-जनवरी में टीम के न्यूजीलैंड के दौरे से हटना पड़ा। फिर फरवरी में उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
इस तेज गेंदबाज के बाहर होने के बाद श्रीलंका को उनकी जगह किसी नए गेंदबाज का चयन करना होगा और अगले 72 घंटे में उनकी जगह किसी नए गेंदबाज का ऐलान भी हो सकता है।
मलिंगा के हटने के बाद ऑलराउंडर को आनन-फानन में एंजेलो मैथ्यूज को टीम का कप्तान बनाया गया। मलिंगा टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में हैं। श्रीलंका ने पिछले 4 टी-20 वर्ल्ड कप में 3 बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है जिसमें इस गेंदबाज का खास योगदान रहा है। वह अभी भी टी-20 वर्ल्ड कप में 31 मैचों से 38 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।