फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after notice, Lasith Malinga out from ipl 9

नोटिस के बाद मलिंगा को एक और झटका, IPL से हो गए बाहर

Mon, 18 Apr 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
after notice, Lasith Malinga out from ipl 9
लसित मलिंगा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा आईपीएल-9 से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस टीम की मेडिकल टीम ने घुटने की चोट के कारण उन्हें कम से कम अगले चार महीने तक के लिए अनफिट घोषित किया है।

विज्ञापन


बाएं घुटने की चोट के कारण मलिंगा का श्रीलंका टीम की ओर से आगामी इंग्लैंड दौरे और कैरेबियन लीग में खेलना भी संदिग्ध है। अब श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का मेडिकल स्टाफ आकलन करेगा कि मलिंगा की चोट को सर्जरी की जरूरत है या नहीं। एसएलसी ने एक बयान में कहा है कि मलिंगा बुधवार को विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल के समक्ष प्रस्तुत होंगे। उसके बाद बोर्ड उपयुक्त कदम उठाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले एसएलसी ने अपने तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान मलिंगा को इस बात के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ने से पहले उसने अपने बोर्ड से मेडिकल संबंधी अनुमति क्यों नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएलसी ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने मलिंगा से इस व्यवहार के लिए जवाब तलब किया है। इससे पहले आईपीएल में खेलने संबंधी बोर्ड से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मलिंगा मुंबई की टीम में शामिल हो गए और अभ्यास सत्र में हिस्सा भी लिया।

मलिंगा और एसएलसी के बीच फरवरी में एशिया कप के समय से ही तल्खी बनी हुई है। वैसे भी वह मलिंगा चोट की वजह से इस टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मैच के लिए नहीं उपलब्ध थे लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उनकी मनमर्जी से बेहद नाराज था और उन्हें आईपीएल खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दे रहा था। तब बोर्ड के अध्यक्ष तिलांगा सुमाथिपाला ने कहा था कि मलिंगा को अनुमति देने से पहले उनका फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही वह आईपीएल में खेल सकेंगे। अगर वह बिना बोर्ड से एनओसी लिए जाते हैं तो उन्हें टीम से बाहर रहना होगा।


मलिंगा ने आईपीएल के 98 मैचों में 143 विकेट लिए हैं। माना जा रहा है कि मलिंगा के एशिया कप के अहम मैच नहीं खेलने के चलते श्रीलंकाई बोर्ड उनसे नाराज है।

इसके पहले भी उन्होंने अपनी मर्जी से कुछ मैच खेले थे जो बोर्ड के अधिकारियों को रास नहीं आए। बोर्ड अधिकारियों से अनबन के चलते ही मलिंगा से टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी छीन ली गई थी। बाद में वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने नहीं उतरे और टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed