फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lara great, ponting brilliant, sachin the greatest: ganguly

टीम इंडिया के 'बोरो बाबू' हैं सचिन तेंदुलकरः गांगुली

Tue, 23 Apr 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 23 Apr 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
lara great, ponting brilliant, sachin the greatest: ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मास्टर ब्लास्टर सचिन की जोड़ी की दुनिया दीवानी रही है।

विज्ञापन


सचिन के साथ वनडे मैचों में ओपनिंग करने वाले सौरव गांगुली ने कहा कि उनके जैसा महान क्रिकेटर उन्होंने आज तक अपने करियर में नहीं देखा है। शायद भविष्य में ऐसा कोई खिलाड़ी होगा भी नहीं जो 'शतकों का शतक' लगा सके।

गांगुली ने बुधवार को 40 वर्ष के होने जा रहे मास्टर ब्लास्टर को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैंने अपने करियर में सचिन जैसा महान खिलाड़ी नहीं देखा है।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने साथ ही सचिन के साथ अपने क्रिकेट करियर के दौरान बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वह सचिन को 'बोरो बाबू' यानि की 'बिग बास' के नाम से पुकारते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि ब्रायन लारा बेहतरीन खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग भी शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे यह कहते हुए कोई विरोधाभास नहीं है कि सचिन 'महानतम' हैं।

मुझे पूरा यकीन है कि अगले 50 वर्षों में भी ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं होगा जो 100 शतक लगा सके। जिस खिलाड़ी ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है उसकी प्रतिभा का आप अंदाजा लगा सकते हैं।


भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने कहा कि यदि एक अच्छे खिलाड़ी और सचिन में यदि अंतर के बारे में पूछा जाएगा तो मैं कहूंगा कि सचिन ही इसका जवाब हैं।

गांगुली ने बताया कि मैं और सचिन पहली बार अंडर 14 कैंप के दौरान एक दूसरे से मिले थे और हम दोनों की उम्र 13 वर्ष थी।

उन्होंने बताया कि सचिन के साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दौरों के दौरान उन्हें मास्टर ब्लास्टर की प्रतिभा के बारे में पता चला।

2003 विश्वकप के दौरान सचिन ने बेहतरीन क्रिकेट खेला था। लेकिन टूर्नामेंट से पहले हम पशोपेश में थे कि सचिन को किस क्रम में उतारना चाहिए।

इसके बाद अनिल कुंबले और जान राइट के साथ मेरी बैठक हुई और कुंबले ने कहा कि सचिन को ओपनिंग करनी चाहिए। इस दौरे पर सचिन ने ही हमें फइनल तक पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed