{"_id":"599b05914f1c1b52618b48f1","slug":"lalchand-rajput-and-afghanistan-cricket-board-part-ways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" टेस्ट दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान ने भारतीय खिलाड़ी को कोच पद से हटाया!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान ने भारतीय खिलाड़ी को कोच पद से हटाया!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:24 AM IST
विज्ञापन
afghanistan team
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक एसोसिएट नेशन से टेस्ट प्लेयिंग नेशन बनने की अफगानिस्तान क्रिकेट की कहानी बेहद रोचक है। लेकिन अफगानिस्तान की सफलता की इस कहानी में टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप जिताने वाले कोच और मुंबई रणजी टीम के पूर्व कप्तान लाल चंद राजपूत की रही है। राजपूत ने पिछले साल ही अफगानी टीम के हेड कोच का कार्यभार संभाला था। इसके बाद टीम ने कुछ शानदार सफलताएं अर्जित की हैं।
टेस्ट क्रिकेट का दर्जा पाने के महज 2 महीने बाद ही अफगानिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने लाल चंद के साथ आगे नहीं बढ़ने का निर्णय किया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, हम लालचंद के साथ करार को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। हम उनके काम से खुश थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में कड़ी मेहनत की। लेकिन अब एक फुल मेंबर के रूप में हम दूसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

टी-20 विश्वकप के बाद संभाला था जिम्मा
लालचंद राजपूत
बोर्ड ने अपने इस निर्णय से राजपूत को वाकिफ करा दिया है। इसके बाद उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। राजपूत ने टी-20 विश्वकप के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के पद छोड़ने के बाद कोच का पद संभाला था। गेंदबाजी कोच के रूप में वेस्टइंडीज के फिल सिमंस उनके साथ थे। अब राजपूत का कार्यकाल समाप्त होने से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड नए सिरे से कोच पद के लिए आवेदन मंगवाएगा।