{"_id":"a2541253e541a4f00e179ff7160b9a2c","slug":"lahore-outplay-dolphins-to-stay-alive-in-clt20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लायंस की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान चैंपियन लाहौर लायंस ने चैंपियंस लीग टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के डालफिंस को 16 रन से हराया। इस जीत के साथ ही लायंस ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत से लायंस को छह अंक मिले।
टॉस जीतकर लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन सआद नसीम (43) और उमर अकमल (73*) ने पांचवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर लांयस को सवा सौ के पार पहुंचाया।
नसीम ने 26 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। वहीं उमर ने 45 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाए।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डालफिंस निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। डालफिंस के लिए रोबी फ्राइलिंग ने सर्वाधिक नाबाद 63 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज, मुस्ताक अहमद और नसीम ने दो-दो विकेट झटके। वहाब रियाज को एक विकेट मिला। उमर अकमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।