Video: 'लड़की तू कमाल की', बीच IPL में इस अभिनेत्री के साथ जमकर थिरके रसेल, गाना गाते हुए वीडियो वायरल
रसेल इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोलकाता के लिए 11 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है।
विस्तार
रसेल के नए गाने का नाम 'लड़की तू कमाल की' है जिसमें पलक मुच्छल ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो को मशहूर गायिका के भाई पशाल मुच्छल ने डॉयरेक्ट किया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने इसके लिए भारतीय आउटफिट पहना है। उन्होंने एक लुंगी और शर्ट पहनी है। वहीं, अभिनेत्री ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। दोनों मस्ती भरे अंदाज में इस गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Russell making his debut in Bollywood as singer and also featuring in the song 🔥
— Aditya. (@Hurricanrana_27) May 7, 2024
Bro took the tag of Allrounder seriously 👹👊🏻 pic.twitter.com/lS33KkgIbq
रसेल इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोलकाता के लिए 11 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है। उन्होंने 186.79 के स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 198 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी हासिल किए हैं।
मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर बनी है। टीम के खाते में 16 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 1.453 का है। केकेआर लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। टीम को अभी तीन मैच और खेलने हैं। 11 मई को टीम मुंबई से भिड़ेगी जबकि 13 और 19 मई को टीम का सामना क्रमश: गुजरात और राजस्थान से होगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को एक जीत की दरकार है।