फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srh beat kxip by 7 wicket

सनराइजर्स ने मारा मोहाली का मैदान, पंजाब हारा

Mon, 16 May 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
srh beat kxip by 7 wicket
- फोटो : pti

आईपीएल के 46 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 4 विक‌ेट पर 179 रन बनाए। पंजाब की बल्लेबाजी में ओपनर हाशिम अमला की पारी अहम रही। उन्होंने 56 गेंदों में 2 छक्के और 14 चौकों की बदौलत 96 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 183 रन बना दिए।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की ओपनिंग ठीक-ठाक रही। हालांकि ओपनर और कप्तान मुरली विजय कामयाब नहीं रहे। वह 6 रन के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का ‌शिकार हुए। हैदराबाद को दूसरी सफलता विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दिमन साहा के रुप में गिरा। आउट होने से पहले साहा ने ओपनर हाशिम अमला के साथ 54 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।
विज्ञापन


दो विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज गुरकीरत मान ने अमला के साथ समझदारी से बल्लेबाजी शुरू की और हैदराबाद को विकेट लेने का मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने महज 30 गेंदों में ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इससे पहले अमला ने तेज फिफ्टी पूरी की। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी तोड़ना इस वक्त हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए चुनौती साबित हो चला था। कप्तान ने अपने सबसे घातक गेंदबाज मुस्ताफिजुर को उतारा लेकिन उन्हें भी दोनों बल्लेबाजों ने नहीं बख्‍शा। 17 वें ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने मुस्ताफिजुर पर 17 रन बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 वें ओवर में भुवनेश्वर ने गुरकीरत को आउट कर इस खतरनाक साझेदारी का अंत किया। अमला और गुरकीरत के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। लेकिन दूसरी छोर से अमला लगातार हिट करते रहे। उधर, नए बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी आते ही हाथ खोले और कुछ बाउंड्री लगाई। अमला आखिर ओवर में शतक लगाने से चूक गए। उन्हें भुवी ने आउट किया।

युवी फिर चमके, लगाए बड़े-बड़े हिट

srh beat kxip by 7 wicket

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनरों कप्तान डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने किंग्स इलेवन के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों ने 8 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे और पहले विकेट के लिए 68 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। टीम को पहला झटका धवन (25) के रुप में लगा। वह दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर दीपक हुडा वॉर्नर का साथ देने क्रीज पर पहुंचे। 10 ओवरों में सनराइजर्स ने 78 रन बनाए। 11 वें ओवर में अपनी 38 वीं गेंद पर वॉर्नर ने फिफ्टी पूरी की। 

टीम का स्कोर 100 रन से अभी तीन रन पीछे था, पंजाब ने कप्तान वॉर्नर को चलता कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दी। हालांकि नए बल्लेबाज युवराज ने आकर ही चौका लगाकर अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर दिए। युवी और दीपक ने विकेटों की चिंता छोड़ आतिशी प्रदर्शन जारी रखा। 16 वें ओवर में दीपक बड़ा हिट करने के चक्कर में बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए। युवी नहीं रुके और 18 वें ओवर की पहली दो गेंदों पर पहले छक्का फिर चौका लगाकर किंग्स इलेवन को परेशानी में डाल दिया। मोहित शर्मा के इस ओवर में सनराइजर्स ने 19 रन बटोरे।

अब मुकाबला टक्कर का था। सनराइजर्स को 12 गेंदों पर 20 रनों की जरुरत थी। गेंदबाजी के मोर्चे पर आए संदीप शर्मा ने इस ओवर में 11 रन दिए। आखिरी ओवर में युवी ने छक्के ने टीम को जीत की राह आसान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed