हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
31 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
उपचुनावः कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज जौनपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को जिले में होंगे। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सिकरारा बाजार से सटे ताहिरपुर बाग में जनसभा के जरिये वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
दिल्ली की हवा बहुत खराब, आज हो सकता है कुछ सुधार, बवाना में बदले नहीं हालात
पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं और मौसमी दशाओं के कारण राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 21 अंकों के सुधार के बाद भी दिल्ली इस श्रेणी से बाहर नहीं निकल पाई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री अपनी मां से भी मुलाकात करेंगे। मार्च में कोरोना संक्रमण के बाद वे पहली बार गुजरात आए हैं। मोदी शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यहां पढ़ेें पूरी खबर
बदलाव का एक सालः हर भारतीय के लिए खुले जम्मू-कश्मीर के द्वार, भ्रष्टाचार पर कस रही नकेल
राज्य पुनर्गठन कानून लागू होने के एक साल के भीतर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्तरों पर कई बदलाव हुए हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सामरिक ही नहीं प्रशासनिक मोर्चे को मजबूती मिली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर