फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kusal Mendis Becomes First Overseas Player To Make IPL Debut In Playoffs Mumbai Indians vs Gujrat Titans

MI vs GT: प्लेऑफ मैच से आईपीएल में डेब्यू करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने मेंडिस, गुजरात टीम में शामिल

Fri, 30 May 2025 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 May 2025 08:04 PM IST
सार

मेंडिस श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी हैं जो गुजरात के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। उनसे पहले दासुन शनाका भी इसी टीम से खेल रहे हैं। 30 वर्षीय मेंडिस ने आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए इतिहास रच दिया क्योंकि वह इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला प्लेऑफ में खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Kusal Mendis Becomes First Overseas Player To Make IPL Debut In Playoffs Mumbai Indians vs Gujrat Titans
कुसल मेंडिस - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस प्लेऑफ मुकाबले से आईपीएल में डेब्यू करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। मेंडिस गुजरात टाइटंस टीम में जोस बटलर की जगह शामिल हुए हैं। बटलर राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। 
विज्ञापन

मुंबई ने जीता टॉस 
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राज अंगद बावा को मौका मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को जोस बटलर की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा अरशद की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के लिए खेलने वाले दूसरे श्रीलंकाई 
मेंडिस श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी हैं जो गुजरात के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। उनसे पहले दासुन शनाका भी इसी टीम से खेल रहे हैं। 30 वर्षीय मेंडिस ने आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए इतिहास रच दिया क्योंकि वह इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला प्लेऑफ में खेल रहे हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने प्लेऑफ मुकाबले से आईपीएल में डेब्यू किया है। 
विज्ञापन

बटलर का स्वदेश लौटना हालांकि गुजरात के लिए झटका है क्योंकि इस सीजन वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे। बटलर ने इस सीजन 163.03 के स्ट्राइक रेट और 59.77 के औसत से 538 रन बनाए थे। मेंडिस इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे थे। पीएसएल में इस खिलाड़ी ने 143 रन बनाए थे। मेंडिस इस मुकाबले में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विकेट के पीछे रोहित शर्मा का आसान सा कैच छोड़ दिया। 

मुंबई की तेज शुरुआत
रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। रोहित को दो बार जीवनदान मिला है। अब तक गुजरात की फील्डिंग अच्छी नहीं रही है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed