फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kumar sangakkara in test cricket

कुमार संगकारा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

Tue, 25 Aug 2015 10:40 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara in test cricket

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में 18 रनों की पारी के साथ कुमार संगकारा का क्रिकेट जगत से साथ हमेशा के लिए छूट गया। इससे पहले वह वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे क्रिकेट को टाटा बॉय बॉय कह चुके हैं।

विज्ञापन


इस सीरीज में भले ही कुमार संगकारा बल्ले से अपना चिरपरिचित दम नहीं दिखा पाएं हो लेकिन फिर भी यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि टेस्ट क्रिकेट में उनका कोई सानी नहीं है।
विज्ञापन


टेस्ट में कुमार संगकारा क्रिकेट के अन्य दिग्गजों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और जैक कॉलिस से भी आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने, संगकारा का टेस्ट क्रिकेट में तूफानी कारनामा

kumar sangakkara in test cricket

टेस्ट क्रिकेट में कुमार संगकारा का कोई जवाब नहीं इसमें कोई संदेह नहीं। वह अपने समय के सबसे महान टेस्ट क्रिकेटर के तौर जाने जाते हैं। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2000 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले संगकारा ने कुल 134 मैचों की 233 पारियों में 12 हजार 400 रन बनाए जिसमें 38 शतक भी शामिल है।

वर्ष 2000 से अगस्त 2015 तक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में संगकारा नंबर वन पर हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नंबर आता है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर उनके हमवतन बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। जबकि पांचवें और छठे नंबर पर क्रमश: राहुल द्रविड़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है।

इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में ही संगकारा पिछले 40 सालों में औसत के मामले में भी अव्वल हैं। संगकारा का टेस्ट में बल्लेबाजी का औसत 57.40 है। ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान स्टीवन स्मिथ 56.27 औसत के साथ दूसरे नंबर पर आते है। इसमें टॉप 5 बल्लेबाजों में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed