फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा 

Wed, 31 May 2017 04:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 31 May 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 
कुमार संगाकारा - फोटो : Cricket Australia
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा इस बार  चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी राष्ट्रीय टीम का समर्थन नहीं कर रहे हैं। संगकारा को अपनी टीम से ज्यादा क्षमता विरोधी टीमों में नजर आ रही है। उन्हें लगता है कि चार-पांच टीमों के बीच इस बार मुकाबला है।  
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा 

Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 
टीम इंडिया जर्सी - फोटो : ESPN
लेकिन संगकारा का मानना है कि गत चैंपियन भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब की रक्षा करने में सक्षम है। टीम इंडिया काफी संतुलित है और तेज गेंदबाजी में उसके पास जबर्दस्त आक्रमण है।आईसीसी की वेबसाइट में लिखे अपने कॉलम में संगकारा ने कहा कि  इस बार टूर्नामेंट में चार एशियाई टीमें हैं और भारतीय टीम उनमें सबसे मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा 

Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 
टीम इंडिया - फोटो : SELF
पिछली बार भारतीय टीम ने खिताब जीता था और इस बार भी टीम खिताब जीतने की क्षमता रखती है। उसके पास बेहतरीन तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा हैं जो असाधारण हैं। इसके अलावा मुझे यकीन है कि आईपीएल में बल्ले से ज्यादा बेहतर नहीं कर पाए विराट कोहली इस टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को लगता है कि शायद चयन को लेकर भारतीय टीम बहुत प्रयोग नहीं करेगी। 

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा 

Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 
भारतीय क्रिकेट टीम

बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे 39 वर्ष के संगकारा मानते हैं कि एक जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में आसानी से प्रवेश कर लेगी। उनका अनुमान है अंतिम चार टीमों में इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। संगकारा 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2014 में वर्ल्ड टी-20 जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं। दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले संगकारा ने सभी फॉर्मेटों में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा 

Kumar Sangakkara explains why India favorites at ICC Champions Trophy 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड की टीम अब बेहद मजबूत 
संगकारा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबले बेहद कड़े होंगे क्योंकि चार-पांच टीमें फाइनल में पहुंचने का दमखम रखती हैं। एक समय था जब एक या दो टीमें मजबूत हुआ करती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कई टीमों ने काफी विकास किया है और चार-पांच टीमें लगभग एक जैसी हैं। खासतौर पर इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन में बेहद सुधार आया है। पहले इंग्लैंड की टीम रणनीति और रवैये के लिहाज से कई टीमों से पीछे थी लेकिन अब बेहतरीन टीमों में शामिल है। टीम काफी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट खेल रही है और उसके पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed