फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kuldeep yadav is real threat for Australia in border gavaskar trophy

IND vs AUS: अश्विन से डर रहे कंगारू, लेकिन यह गेंदबाज है असली खतरा, इसकी फिरकी पर नाचते हैं बल्लेबाज

Mon, 06 Feb 2023 02:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 02:20 PM IST
सार

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के स्पिन गेंदबाजों से डरी हुई है। कंगारू बल्लेबाज अश्विन को लेकर खासी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए असली खतरा कोई और है। 
 

विज्ञापन
Kuldeep yadav is real threat for Australia in border gavaskar trophy
Kuldeep Yadav and Axar Patel - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। चार टेस्ट मैच की सीरीज से पहले कंगारू टीम काफी डरी हुई है। भारत में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और टेस्ट मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का सामना करना किसी के लिए आसान नहीं होता। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीते एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। 
विज्ञापन


पैट कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। खासकर अपने घर में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार टेस्ट सीरीज जीती हैं और टेस्ट में नंबर एक टीम बनी हुई है। इस बीच कंगारू टीम ने पाकिस्तान जाकर भी सीरीज जीती है। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत में टेस्ट सीरीज जीतने की चुनौती है। इसके लिए कंगारू टीम खास तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


भारत में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा रहती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन से निपटने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम बेंगलुरू में स्पिनि पिच बनाकर महेश पिथिया से गेंदबाजी करा रही है। महेश पिथिया का गेंदबाजी एक्शन अश्विन के समान है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इससे उन्हें अश्विन को बेहतर तरीके से खेलने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप हैं असली खतरा
ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही रविचंद्रन अश्विन से निपटने के लिए खास तैयारी कर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए असली खतरा कुलदीप यादव हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में वापसी करने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले कुलदीप शानदार लय में हैं। टीम इंडिया में वापसी करने के बाद वह लगातार कहर बरपा रहे हैं और भारत को मैच जिता रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाज उनकी फिरकी पर नाच रहे हैं। ऐसे में कुलदीप ऑस्ट्रेलिया के लिए असली खतरा हैं। 


चोट और खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर होने वाले कुलदीप यादव अब बेहतरीन लय पकड़ चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैच में 21 विकेट झटके। इसके बाद वह चोट के चलते फिर भारतीय टीम से बाहर हो गए, लेकिन 2022 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने शानदार वापसी की और भारत को मैच जिताया। इसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में उन्होंने पांच मैचों में 11 विकेट झटके। अब कुलदीप का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed