IPL में घटी घटनाः डेविड मिलर के शॉट से गई आंखों की रोशनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वंटी-20 आज की तारीख में क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉरमेट है, ऐसा इसलिए है कि क्योंकि इसमें मुकाबला महज तीन-साढ़े तीन घंटे में ही खत्म हो जाता है। मैच में रोमांच इस कदर होता है कि दर्शकों का पूरा पैसा भी वसूल हो जाता है।
लेकिन फटाफट क्रिकेट के इस खेल में बल्लेबाज जब करारा शॉट लगाता है तो कई बार मैदान पर खड़े अंपायरों के लिए ये शॉट मुसीबत बन जाते हैं। बल्लेबाज का शॉट इतनी तेजी से करीब आता है कि खुद को उससे बचने का ज्यादा समय नहीं होता। आईपीएल में ही आपने कई ऐसे शॉट देखे होंगे जिसमें अचानक आते शॉट से बचने के प्रयास में अंपायर मैदान पर गिर जाते हैं।
आईपीएल के इसी सत्र में एक मैच के दौरान ऐसी घटना घटी जिसने ड्यूटी पर तैनात एक इंसान की आंखों की रोशनी ही छीन ली।
मिलर के करारे शॉट पर सिपाही ने गंवाई आंख की रोशनी
आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर की गिनती दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। वह अपने तेज प्रहारों के लिए जाने जाते हैं।
लेकिन उनके एक करारे शॉट ने ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही के आंखों की रोशनी ही ले ली। यह दुखभरी घटना हुई 9 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में एक मैच के दौरान। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज मिलर ने छक्के के लिए शॉट खेला लेकिन यह शॉट एक सिपाही की दाईं आंख पर लग गया।
53 साल के आलोक एच को आंख में चोट लगने के बाद दक्षिण कोलकाता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई।
इस मैच में मिलर ने 11 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी जिसमें 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उनके इस आतिशी पारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रनों का स्कोर किया था। हालांकि पंजाब की टीम यह मैच एक गेंद रहते हार गई थी।
जब यह घटना घटी तो आलोक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव सौरव गांगुली ने इस हादसे में अपनी सहानुभूति जताई, साथ ही यह भी कहा कि इस हादसे के लिए मिलर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।