फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live update of IPL 2018 10 match

KKRvSRH: हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत, केकेआर को पहली बार ईडन गार्डन्स पर हराया

Sun, 15 Apr 2018 08:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live update of IPL 2018 10 match
केन विलियमसन - फोटो : ipl
केन विलियमसन (50) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही क्योंकि केकेआर के खिलाफ उसने ईडन गार्डन्स पर पहली बार जीत दर्ज की। मौजूदा टूर्नामेंट में एसआरएच ने जीत की हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन


आईपीएल 2018 के 10वें मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में एसआरएच ने 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युसूफ पठान ने रसेल की गेंद पर विजयी छक्का जमाया।
विज्ञापन


139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत के बाद ऋद्धिमान साहा (24) के रूप में पहला झटका लगा। सुनील नरेन की गेंद पर कार्तिक ने विकेट के पीछे साहा का अच्छा कैच लिया। इसके बाद नरेन ने अपने अगले ओवर में फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (7) को क्लीन बोल्ड करके एसआरएच को करारा झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी, जो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक बखूबी समझ रहे थे। उन्होंने कुलदीप यादव से गेंदबाजी कराई और चाइनामैन ने कप्तान के भरोसे को कायम रखते हुए मनीष पांडे (4) को LBW आउट कर दिया। यहां से कप्तान विलियमसन को शाकिब अल हसन (27) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब ले आए। पियूष चावला ने शाकिब को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद केन विलियमसन ने सुनील नरेन द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लांगऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 43 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी पूरी करते ही विलियमसन ने मिचेल जॉनसन की गेंद पर आंद्रे रसेल को आसान कैच थमा दिया। इसके बाद युसूफ पठान (17*) और दीपक हूडा (5*) ने हैदराबाद को जीत दिलाई। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने दो जबकि मिचेल जॉनसन, पियूष चावला और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

भुवी के आगे केकेआर ने टेके घुटने

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live update of IPL 2018 10 match
भुवनेश्वर कुमार

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार को आईपीएल 2018 के वर्षाबाधित 10वें मैच में केकेआर को 138 रन पर रोक दिया। एसआरएच को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। मिचेल जॉनसन 4* रन बनाकर नाबाद रहे।

केकेआर की शुरुआत एसआरएच में वापसी करने वाले स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ी। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (3) को विकेटकीपर साहा के हाथों की शोभा बनाया। इसके बाद लिन ने नितीश राणा (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। बारिश के बाद केकेआर को चार करारे झटके लगे। इसकी शुरुआत बिली स्टानलेक ने आठवें ओवर में राणा को आउट करके की। स्टानलेक ने ऑफस्टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ने पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला, पॉइंट पर मुस्तैद मनीष पांडे ने अपनी दाई ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका

फिर शाकिब अल हसन ने सुनील नरेन (9) को कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही उन्होंने अपनी गेंद पर क्रिस लिन (49) का शानदार कैच लपका। शाकिब ने अपने बाएं और डाइव लगाकर एक हाथ से लिन का बेहतरीन कैच लिया। बिली स्टानलेक ने खतरनाक आंद्रे रसेल (9) का कैच मनीष पांडे के हाथों कराकर केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया। पांडे ने रसेल का जबर्दस्त कैच लपका। केकेआर को युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (3) से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शाकिब अल हसन ने गिल का आसान कैच पकड़ा। 

पारी की अंतिम गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने शिवम मावी (7) का कैच शॉर्ट फाइन लेग पर भुवनेश्वर कुमार के हाथों कराया। एसआरएच की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक ने दो-दो विकेट लिए। सिद्धार्थ कौल को एक सफलता मिली।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। SRH ने संदीप शर्मा की जगह स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया तो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 3 अहम बदलाव किए। रिंकू सिंह, आर विनय कुमार और टॉम करन की जगह शुभमन गिल, युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और मिचेल जॉनसन को अंतिम एकादश में जगह दी है।

टीमें इस प्रकार है:

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन, शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा,  शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और बिली स्टानलेक

केकेआर- दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, मिचेल जॉनसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, पियूष चावला और कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed