फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants match has not been taken away from Kolkata match reschedule

KKR vs LSG: कोलकाता में ही खेला जाएगा केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबला, बीसीसीआई ने तारीख और समय में किया बदलाव

Fri, 28 Mar 2025 09:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 09:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केकेआर और लखनऊ के बीच छह अप्रैल को होने वाले मैच के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी है। मुकाबला हालांकि तय कार्यक्रम के अनुसार कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर ही खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants match has not been taken away from Kolkata match reschedule
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच छह अप्रैल को होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर ही खेला जाएगा। आईपीएल ने इस मुकाबले के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन अब यह मैच छह अप्रैल के बजाए आठ अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमें कोलकाता में आठ अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

आठ अप्रैल को होंगे दो मैच 
केकेआर और लखनऊ के बीच आठ अप्रैल को मुकाबला होने का मतलब है कि अब छह अप्रैल यानी रविवार को आईपीएल में सिर्फ एक ही मैच होगा, जबकि आठ अप्रैल यानी मंगलवार को डबल हेडर खेला जाएगा। केकेआर और लखनऊ के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे होगा और फिर शाम को 7.30 बजे से पंजाब किंग्स का सामना सीएसके से होगा। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: धोनी ने विकेट के पीछे फिर अपनी तेजी से चौंकाया, बिजली की रफ्तार से सॉल्ट को किया स्टंप; वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कारण हुआ बदलाव? 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबले को रिशेड्यूल करने का फैसला किया। बीसीसीआई ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) से कोलकाता पुलिस ने त्योहार का हवाला देते हुए छह अप्रैल को सुरक्षा मुहैया कराने में असहजता जताई थी। मालूम हो कि केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबले का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में राम नवमी को देखते हुए बदला गया है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में बताया गया, प्रशासन ने केकेआर और लखनऊ के बीच छह अप्रैल को होने वाले मैच को आठ अप्रैल को कराने का आवेदन किया था और उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। शेष कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा। रविवार छह अप्रैल को अब एक ही मैच होगा और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मंगलवार आठ अप्रैल को दो मुकाबले होंगे जिसमें पहला मैच केकेआर और लखनऊ के बीच कोलकाता में दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद शाम को तय कार्यक्रम के अनुसार, शाम 7.30 बजे से पंजाब का सामना सीएसके से होगा।

केकेआर और लखनऊ के बीच मैच के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना पिछले कुछ समय से जताई जा रही थी। पहले खबर आई थी कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के बजाए गुवाहाटी में हो सकता है। कैब के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने भी इस बात की पुष्टि कर दी थी कि उन्होंने बीसीसीआई को मैच पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा है। हालांकि, कोलकाता के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि बीसीसीआई ने आयोजन स्थल में बदलाव नहीं किया है, बल्कि सिर्फ तारीख बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed