{"_id":"5705ec984f1c1b5e7bc81104","slug":"kolkata-knight-riders-in-ipl-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर के पास दमदार हिटर, दिग्गजों को चौंकाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर के पास दमदार हिटर, दिग्गजों को चौंकाएंगे
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और चीफ कोच जाक कालिस के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन 9 में खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी। केकेआर की ताकत भारत के यूसुफ पठान, पीयूष चावला, सूर्यकुमार यादव, वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज ब्रैड हॉग जैसे ऑलराउंडर हैं।
विज्ञापन
ये सभी बड़े पॉवर हिटर हैं और सभी केकेआर की मजबूत कड़ी साबित होंगे। ये सभी आतिशी अंदाज में महज एक-दो ओवर में आतिशी बल्लेबाजी कर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। साथ स्पिन और मध्यम तेज गेंदबाज से वक्त जरूरत विकेट चटकाने की क्षमता इन्हें केकेआर की मजबूत कड़ी बनाती है।
विज्ञापन
दो बार की चैंपियन केकेआर इस बार अपने अभियान का आगाज 10 अप्रैल को अपने ईडन गार्डन के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच से करेगी। कोच जाक कालिस अतीत में बतौर ऑलराउंडर मौजूदा कप्तान गंभीर के साथ केकेआर के कामयाब अभियान की अहम कड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
गंभीर खुद बहुत समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं और वह केवल घरेलू क्रिकेट में खेले हैं। देखना यह है कि वह खुद कितने रंग में होंगे। केकेआर की बल्लेबाज कप्तान गंभीर, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा के बाद ऑलराउंडरों पर ही निर्भर करेगी। केकेआर का गंभीर, उथप्पा और यूसूफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखना उसे एक इकाई के रूप में पिरोने में अहम साबित होगा।
भारत के उमेश यादव, वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर और दक्षिण अफ्रीका के मॉर्ने मार्केल की मौजूदगी में केकेआर के पेस अटैक में रफ्तार के साथ धार भी नजर आती है। वेस्ट इंडीज के करिश्माई स्पिनर सुनील नारायण आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर के तुरुप के इक्के साबित हुए हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था। अब वह इसमें सुधार कर क्रिकेट में वापस लौटे हैं। देखना होगा वह नए एक्शन के साथ कितना कामयाब रहते हैं।
इसके बावजूद पीयूष चावला, यंग कुलदीप यादव, ब्रैड हॉग, यूसुफ पठान और शाकिब अल मौजूदगी में केकेआर का स्पिन अटैक खासा विविधतापूर्ण नजर आता है। केकेआर की टीम की सबसे बड़ी ताकत है मुश्किल हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। ऐसे में केकेआर के चीफ कोच कालिस और कप्तान गंभीर की जुगलबंदी इस बार आईपीएल में उसे काफी आगे तक ले जाने का दम रखती है।