{"_id":"5c6c09efbdec22738e36b885","slug":"kolkata-knight-rider-spoke-on-cricketers-workload-before-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के दौरान खिलाड़ियों पर होगा वर्ल्ड कप का प्रेशर! केकेआर ने दी यह सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के दौरान खिलाड़ियों पर होगा वर्ल्ड कप का प्रेशर! केकेआर ने दी यह सफाई
Wed, 20 Feb 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
kkr
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने मंगलवार को कहा कि विश्व कप संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर आईपीएल टीमों को बीसीसीआई से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है, लेकिन दोनों टूर्नामेंटों के बीच तीन सप्ताह का अंतर होने से यह मसला नहीं उठेगा।
विज्ञापन
केकेआर टीम में कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक हैं जिनमें से कुलदीप का विश्व कप खेलना लगभग तय है। मैसूर ने यहां मेयर्स कप से इतर कहा, 'हमें बीसीसीआई से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। टूर्नामेंट काफी पहले खत्म हो रहा है। फाइनल 12 मई को होता है तो विश्व कप में भारत का पहला मैच पांच जून को होगा। काफी समय है।'
विज्ञापन
इससे पहले राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा था कि 18 खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर बीसीसीआई विभिन्न आईपीएल टीमों के संपर्क में है। आईपीएल 23 मार्च को चेन्नई में शुरू होगा, जबकि विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई के बीच चलेगा।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि दिशा निर्देश मिलने पर उनका रूख क्या होगा, मैसूर ने कहा, 'यह काल्पनिक सवाल है। मुझे नहीं लगता कि यह मसला उठेगा। क्रिकेटरों का मानना है कि नेट अभ्यास की बजाय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना बेहतर होता है।'