फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolhi creates history for team india

कोहली ने किया ऐसा काम, गांगुली और धोनी भी नहीं कर पाए

Sat, 03 Aug 2013 07:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
kolhi creates history for team india

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वो कारनामा कर दिखाया है जिसे महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे सफल कप्तानों की अगुवाई में भी भारत कभी नहीं कर सका था।

विज्ञापन


कैप्टन कूल धोनी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रेस्ट दिया गया तो टीम इंडिया की कमान नायाब बल्लेबाज कोहली को सौंप दी गई। कोहली पहली बार किसी भी सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, कर लिया क्लीन स्वीप
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले उन्हें पिछले महीने वेस्ट इंडीज में खत्म हुई त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती मैच में धोनी के चोटिल होने पर शेष सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी लेकिन फाइनल में धोनी फिट होकर मैदान पर लौट आए थे।

कोहली की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विदेशी धरती पर 5-0 से कोई सीरीज जीती है।
मिला मौका तो अमित मिश्रा ने कर दिया कारनामा
वहीं अपनी धरती पर 5-0 से क्लीन स्वीप से हारने का सबसे खराब रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के ही नाम दर्ज था। इस सीरीज से पहले वह रिकॉर्ड चार बार 5-0 से वनडे सीरीज हार चुका था। अपनी धरती पर विश्व रिकॉर्ड पांचवीं बार उसे क्लीन स्वीप का मुंह देखना पड़ा है।

टीम इंडिया ने न सिर्फ जिम्बाब्वे में पहली बार 5-0 से क्लीन स्वीप किया है बल्कि उसकी विदेशी धरती पर 5-0 से पहली क्लीन स्वीप सीरीज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed