{"_id":"2ca1315a-46d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kohli-left-behind-to-clark","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने क्लार्क को पीछे छोड़ा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने क्लार्क को पीछे छोड़ा
नागपुर/एजेंसी
Updated Sat, 15 Dec 2012 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेलने के साथ ही वर्ष 2012 में तीनों प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ दिया और चोटी पर पहुंच गए। कोहली इस वर्ष तीनों प्रारूप में 35 मैचों में 58.08 के औसत से 2091 रन हो गए हैं, जिनमें आठ शतक और दस अर्द्धशतक शामिल हैं। क्लार्क ने 25 मैचों में 74.57 के औसत से 2088 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
क्लार्क ने इस वर्ष पांच शतक और सात अर्द्धशतक ठोके हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा 50 मैचों में 2000 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। संगकारा के खाते में पांच शतक और सात अर्द्धशतक हैं। कोहली के टेस्ट कैरियर का यह तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ और बंगलूरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाया था।
विज्ञापन
‘मुझे एक लंबी पारी का इंतजार था। पिछले महीने से मैं काफी मेहनत कर रहा था। हम हर पारी में बेहतर नहीं कर सकते और आपके प्रदर्शन उतार और चढ़ावा आता है लेकिन आपको सकारात्मक सोच के साथ डटे रहना चाहिए। आपको क्या कहना है कि नहीं और यही मैंने किया।’
विज्ञापन
- विराट कोहली, भारतीय खिलाड़ी