{"_id":"0cba4c8c-4c6c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kohli-left-behind-mccullum","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली ने मैककुलम को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने मैककुलम को पीछे छोड़ा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली इस वर्ष सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ट्वंटी-20 मैच के दौरान 38 रन की पारी खेलने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। उनके खाते में इस वर्ष 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.50 के औसत से 435 रन दर्ज हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के विराट ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैककुलम को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस वर्ष 13 अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैचों में 417 रन बनाए हैं। आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (406) तीसरे, वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (368) चौथे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (347) पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन