फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच जीतते ही एंडरसन ने बोला कोहली पर हमला, बोले- विराट शानदार नहीं

Sun, 05 Aug 2018 06:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
kohli is not invincible, slip catching let us down says James Anderson

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि विराट कोहली को आउट नहीं किया जा सकता लेकिन वह क्रीज पर इसलिये लंबे समय तक टिक सके क्योंकि उनके साथी खिलाड़ियों ने स्लिप में खराब क्षेत्ररक्षण से भारतीय कप्तान को मौका प्रदान किया। 



टेस्ट क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच दूसरे दिन के खेल के दौरान दिलचस्प द्वंद देखने को मिला। इस दौरान भारतीय कप्तान का कैच डेविड मलान ने दो बार छोड़ दिया जब वह 21 और 51 रन पर थे।

kohli is not invincible, slip catching let us down says James Anderson

इसके बाद कोहली ने 149 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत ने दूसरे पारी में पांच विकेट पर 110 रन बना लिये हैं और उन्हें पहला टेस्ट जीतने के लिये 84 रन की दरकार है। 

एंडरसन ने अपनी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण की बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कोहली जैसे बल्लेबाज के खिलाफ मौकों को गंवाना नहीं चाहिए। 

kohli is not invincible, slip catching let us down says James Anderson

एंडरसन ने बीती रात कहा, 'मैंने अभी तक कोहली के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की है, पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला छुआया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिए हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kohli is not invincible, slip catching let us down says James Anderson

बताते चले कि 5 मैच की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने चौथे दिन गंवाया। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम, इंग्लिश गेंदबाजों के सामने नाकाम रही। और 31 रन से मैच गंवा दिया। सीरीज का अगला मैच 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed