फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli: I want to be the best player of the world

कोहली बोले, मैं देश का ही नहीं दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाहता हूं

Thu, 09 Mar 2017 03:48 PM IST
amarujala.com- prensented by: आनंद
amarujala.com- prensented by: आनंद Updated Thu, 09 Mar 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Kohli: I want to be the best player of the world
भारतीय क्रिकेटर कप्तान विराट कोहली खुद को सबसे बेहतर मानते है। साथ ही उनका सपना हमेशा से सबसे बेहतर बनने का रहा है। उनका कहना है कि वह खेल के तीनों प्रारूपों को अच्छे से खेलना जानते है। विराट कोहली ने यह बात बीसीसीआई अवार्ड् नाइट में कही। आवॉर्ड नाइट में कोहली को पोली उमरीगर आवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। आवार्ड शो में कोहली ने कहा कि वह महेशा से दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाहते है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्हें अपने विरोधियों से चुनौती मिलती रहती है, मगर उन्हें अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास रहा है। इसलिए उन्हें अपनी योग्यता पर कोई संदेह नहीं है। उन्होने कहा कि संदेह और शत्रु हमेशा से मेरे साथ चलते रहे है। मगर मुझे खुद पर पूरा विश्वास रहा है। कोहली का मानना है कि वह अपनी प्रदार्शन का 120 प्रतिशत देते है। इसलिए उनके प्रदार्शन को लेकर कोई सवाल नहीं कर सकता है। उन्होनें कहा कि मैं निश्चित रूप से दुनिया का सबसे बेहतर खिलाड़ी बनना चाहता था।
विज्ञापन


इसलिए मेरा माना है कि खेल के तीनों प्रारूप में प्रदार्शन करना बहुत जरूरी है और क्या करने की जरूरत है मुझे ये भी पता है। उनका कहना है कि मेरे कैरियर में कई लोग ऐसे थे जिन्हे मेरे खेल पर संदेह था। अब भी कुछ लोगों को मुझसे संदेह और नफरत रहती है। मगर मुझे अपनी काबिलियत पर पूरा याकिन है। आपको बता दे कि कोहली को साल 2015-16 में अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए पोली उमरीगर आवॉर्ड दिया गया। कोहली को यह पुरस्कार तीन बार मिल चुका है। यह पुरस्कार तीन बार पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed