फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli, Dhoni slide down; Shami gains 14 places in ODI rankings

वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक, भारत को नहीं मिला 'फायदा'

Tue, 03 Mar 2015 10:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Mar 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
Kohli, Dhoni slide down; Shami gains 14 places in ODI rankings

टीम इंडिया ने भले ही वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगा ली हो लेकिन वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की सोमवार को जारी हुई रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि गेंदबाजों में मोहम्मद शमी ने 14 स्थान की लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन


बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त लय में चल रहे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए, हालांकि शिखर धवन ने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान धोनी आठवें से 10वें स्थान तक खिसक गए हैं। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा 13वें से 16वें जबकि सुरेश रैना 24वें से 20वें नंबर पर पहुंच गए।

गेंदबाजी रैंकिंग में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में जगह नहीं बना सका। वैसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 स्थान की छलांग के साथ 11वें स्थान तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहे। वहीं फिरकी गेंदबाज आर अश्विन भी 6 स्थान की छलांग के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


वर्ल्ड कप से बाहर पाकिस्तान के स्पिनर सईद अजमल अब भी शीर्ष वनडे गेंदबाज बने हुए हैं। ऑलराउंडरों की सूची में भारत के वींद्र रवींद्र जडेजा ने अपना सातवां स्थान कायम रखा है। इस सूची में श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान शीर्ष पर हैं।

जहां तक टीम रैंकिंग की बात है तो मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले, टीम इंडिया दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के 120 रेटिंग अंक हैं जबकि भारत के पास 116 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed