फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   know, a great similar between shikhar and rohit

जानिए, शिखर और रोहित शर्मा में क्या है खास समानता

Fri, 05 Jul 2013 10:20 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
know, a great similar between shikhar and rohit

शिखर धवन और रोहित शर्मा टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में नई सलामी जोड़ी है। दोनों बतौर ओपनर उम्दा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सलामी जोड़ी के अलावा उनमें एक और अनोखी समानता भी है।

विज्ञापन


धवन और रोहित की जोड़ी पहली बार इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैदान पर उतरी थी और पहले ही मैच से कमाल करते हुए शतकीय साझेदारी की थी।

आखिरी बार खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इस भारतीय सलामी जोड़ी ने लगभग हर मैच में नायाब शुरुआत दी जिसका फायदा टीम को मिला और उसने अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


हालांकि यही जोड़ी वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज के अपने पहले दोनों मैच में कामयाब नहीं रही थी जिसका खमियाजा भी टीम इंडिया ने भुगता और दोनों मैच गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में इस जोड़ी ने फिर से लय हासिल कर लिया और टीम इंडिया के लिए 123 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई।

यूं तो धवन का अंतरराष्ट्रीय कैरियर बहुत लंबा नहीं है और महज 13 मैच ही खेले हैं। लेकिन 96 वनडे मैच खेल चुके रोहित शर्मा और उनमें एक बेहतरीन समानता भी है।


और यह समानता है दोनों बल्लेबाजों का वनडे कैरियर में सर्वाधिक स्कोर 114-114 रनों का।

बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

जबकि धवन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 28 मई 2010 में बुलावायो में मेजबान जिंबाब्वे के खिलाफ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed