फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul speaks on jasprit bumrah ravindra jadeja and akash deep knock says it helped in saving followon

IND vs AUS: 'निचेल क्रम का रन बनाना...', बुमराह और आकाश की साझेदारी पर आया केएल राहुल का बयान

Tue, 17 Dec 2024 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

32 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा- आज एक-एक रन हमारे लिए महत्वपूर्ण था, ताकि हम फॉलोऑन से आगे निकल सकें। निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाते देखना अच्छा है।

विज्ञापन
kl rahul speaks on jasprit bumrah ravindra jadeja and akash deep knock says it helped in saving followon
बुमराह-आकाश - फोटो : BCCI

विस्तार

बारिश की आवाजाही के बीच चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया। उनके अलावा केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि आज एक-एक रन बनाना जरूरी था।
विज्ञापन

'निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाते देखना अच्छा है'
32 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा- आज एक-एक रन हमारे लिए महत्वपूर्ण था, ताकि हम फॉलोऑन से आगे निकल सकें। निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाते देखना अच्छा है। बुमराह और आकाश की छोटी साझेदारी और फॉलोऑन से बचना बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है। आखिरी आधे घंटे में उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि उन्होंने बाउंसर को दूर रखने के लिए जो जज्बा दिखाया, वह भी कमाल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 193 रन पीछे
आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। यानी दोनों अब तक नौ ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान इन दोनों ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का डट कर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।
विज्ञापन

जडेजा की तारीफ में पढ़े कसीदे
केएल राहुल ने आगे कहा, जडेजा अच्छी तरह से जानता हैं कि उसे क्या करना है और उसे कैसा प्रदर्शन करना है। अक्सर, सिर्फ जडेजा की गेंदबाजी के बारे में बात की जाती है। लेकिन मुझे लगता है कि वह बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उसके पास शानदार तकनीक है। मुझे उसके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है। ऐसा लगता है कि उसका गेम प्लान आसान और सुलझा हुआ है। मैं खुश हूं कि वह टीम में कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। वो न हाते तो टीम इस स्थिति में नहीं आ पाती। जडेजा ने 123 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। इस महत्वपू्र्ण पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed