{"_id":"63316b71a2fe3036711fc2ad","slug":"kl-rahul-in-team-india-instead-of-flop-show-in-big-matches-prithvi-shaw-and-shubman-not-getting-chance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KL Rahul: बड़े मैच में लगातार फेल हो रहे लोकेश राहुल पर टीम में शामिल, इन युवा खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul: बड़े मैच में लगातार फेल हो रहे लोकेश राहुल पर टीम में शामिल, इन युवा खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका
Mon, 26 Sep 2022 02:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:35 PM IST
सार
लोकेश राहुल ने बड़े मैचों में अक्सर भारत को निराश किया है, लेकिन उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं। वहीं, कई युवा खिलाड़ी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं, जिन पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने शानदार खेल दिखाया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत की जीत के बावजूद कई समस्याएं टीम इंडिया में बनी हुई हैं, जिनको दूर करना जरूरी है। डेथ ओवर में खराब गेंदबाजी इनमें से सबसे अहम है। हालांकि, रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि चोट से वापस लौटे बुमराह और हर्षल जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा अर्शदीप के वापस आने पर भारत की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी।
IND VS AUS T20 Photos: विराट-रोहित का याराना, मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे, जीत मिलते ही गले लगे
टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल का खराब फॉर्म भी भारत के लिए चिंता का विषय है। खासकर बड़े मैचों में राहुल रन बनाने में नाकाम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले उन्होंने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ छह रन बनाए थे। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरे मैच में उनके बल्ले से 28 रन निकले थे। टी20 विश्व कप में भी राहुल तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच में भी वह छोटे स्कोर पर आउट हुए थे।
विज्ञापन
ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत की बादशाहत बरकरार, दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से सात अंक आगे
राहुल के आंकड़े देखकर लगता है कि उनके लिए दबाव सोख पाना मुश्किल है। इसी वजह से बड़े मैचों में उनका बल्ला नहीं चलता है। राहुल के इस प्रदर्शन के बाद सवाल उठता है कि उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है।
Virat Kohli: विराट कोहली की वजह से खत्म हो रहा इन तीन खिलाड़ियों का करियर, एक आईपीएल टीम का कप्तान भी शामिल

इन खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका
पृथ्वी शॉ लंबे समय से यह साबित कर रहे हैं कि वह दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 गेंद में 77 रन बनाए थे। आईपीएल में कई बार वह अपनी काबीलियत दिखा चुके हैं। 63 आईपीएल मैचों में उन्होंने 25.21 के औसत और 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं। शॉ के अलावा वनडे टीम में ओपनिंग करते हुए कमाल करने वाले शुभमन गिल को भी भारतीय टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है। गिल ने नौ वनडे मैचों में लगभग 70 के औसत से रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उनके नाम 1900 से ज्यादा रन हैं। आईपीएल 2022 में भी उन्होंने 16 मैचों में 483 रन बनाए हैं।