फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India strengthen their top spot in icc Ranking after winning series against Australia

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत की बादशाहत बरकरार, दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से सात अंक आगे

Mon, 26 Sep 2022 01:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 01:51 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारत ने आईसीसी रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब भारत दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से सात अंक आगे हो गया है। 
 

विज्ञापन
Team India strengthen their top spot in icc Ranking after winning series against Australia
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। पहला मैच हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और बाकी दोनों मैच जीतकर इस साल एक और सीरीज जीत ली। भारत को इस जीत का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी मिला है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया पहले से ही टॉप पर बरकरार है, लेकिन यह सीरीज जीतने के बाद भारत ने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से अपना फासला बढ़ा लिया है। 
विज्ञापन


पहले भारत के पास छह अंक की बढ़त थी, जो अब बढ़कर सात हो चुकी है। भारतत के पास 268 प्वाइंट हैं, वहीं इंग्लैंड के पास 261 अंक हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम को नुकसान हुआ है। इसी वजह से भारत की बढ़त ज्यादा हो गई है। सात मैचों की सीरीज में अभी भी तीन अहम मैच बाकी हैं। इस दौरान रैंकिंग में कई बदलाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका में जंग
तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों टीमों के पास 258 प्वाइंट हैं। अगर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ बचे हुए तीन मैचों में से कोई एक भी जीत पाती है तो अपना दूसरा स्थान बनाए रखेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को अब भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में अफ्रीकी टीम अपनी स्थिति बेहतर करने की कोशिश करेगी। 

न्यूजीलैंड की टीम 252 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। यह टीम अब पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं, छठे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद एक अंक का नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पास अब 250 अंक हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को अभी भी विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत के साथ कुल छह मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed