श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ने बनवाया नया टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में केएल राहुल ने अपने शरीर पर एक और टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड के लिए हैं। टीम इंडिया के ओपनर का बेस्ट फ्रेंड और कोई नहीं उनका अपना कुत्ता सिंबा है। सिंबा चाउ-चाउ ब्रीड का है। इसकी तस्वीर राहुल की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अकसर दिखाई दे जाती है। सबसे खास बात ये है कि सिंबा का अपना इन्सटाग्राम एकाउंट भी है। उसे कई लोग फॉलो भी करते हैं। राहुल ने सिंबा का टैटू अपनी पीठ के दाहिने हिस्से में बनवाया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ राहुल ने लिखा गेस कीजिए मेरी पीठ पर कौन है?? मेरा #लॉयन किंग।
Guess who's got my back folks?? 😎
— K L Rahul (@klrahul11) September 5, 2017
My #lionking 🦁💪 pic.twitter.com/QjUnZIu3z1
सिंबा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सिंबा कप्तान विराट कोहली का भी चहेता है। सिंबा टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ियों से मिल चुका है ऐसे में वो जल्दी ही टीम के साथ नजर आने लगे तो किसी को इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
Morning coffee and PlayStation with Simba 😇❤ pic.twitter.com/YiyngdjHuQ
— K L Rahul (@klrahul11) May 19, 2017
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों के फंकी लुक को लेकर टिप्पणी की थी और कहा था कि अच्छे लोगों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। फंकी हेयर स्टाइल और शरीर पर टैटू अंतिम एकादश में चयन का आधार बन गया है। अच्छे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह बनाने के लिए ऐसा करना चाहिए।