फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul fastest century for India in World Cup, Shreyas Iyer 3rd batter to score century at 4 Sachin Yuvraj

WC: राहुल ने विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाया, श्रेयस ने इस मामले में सचिन-युवराज की बराबरी की

Sun, 12 Nov 2023 06:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Nov 2023 06:12 PM IST
सार

राहुल ने 62 गेंद में शतक जड़ा, जो कि विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक है। इस मामले में राहुल ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
KL Rahul fastest century for India in World Cup, Shreyas Iyer 3rd batter to score century at 4 Sachin Yuvraj
लोकेश राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ छक्कों की बौछार कर दी। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 410 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 94 गेंद में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 128 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 64 गेंद में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 102 रन बनाए। राहुल और श्रेयस ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन, शुभमन गिल ने 51 रन और विराट कोहली ने 51 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

KL Rahul fastest century for India in World Cup, Shreyas Iyer 3rd batter to score century at 4 Sachin Yuvraj
श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
राहुल ने 62 गेंद में शतक जड़ा, जो कि विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक है। इस मामले में राहुल ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने इसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में शतक जड़ा था। राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 128 गेंद में 208 रन की साझेदारी निभाई। 

विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक
  • 62 गेंद- केएल राहुल बनाम नीदरलैंड, 2023
  • 63 गेंद - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, 2023
  • 81 गेंद - वीरेंद्र सहवाग बनाम बरमूडा, 2007
  • 83 गेंद - विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, 2011
विज्ञापन
विज्ञापन

KL Rahul fastest century for India in World Cup, Shreyas Iyer 3rd batter to score century at 4 Sachin Yuvraj
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल का शतक इस विश्व कप का पांचवां सबसे तेज शतक है। इस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, दूसरे नंबर 49 गेंद में शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम हैं। उन्होंने ऐसा श्रीलंका के खिलाफ किया था। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 गेंद में शतक जड़ा था। वहीं, पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने 61 गेंद पर शतक जड़ा था।
विज्ञापन

12 साल बाद विश्व कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर शतक

KL Rahul fastest century for India in World Cup, Shreyas Iyer 3rd batter to score century at 4 Sachin Yuvraj
श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, श्रेयस अय्यर भारत के लिए विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। 12 साल बाद भारत के लिए किसी बल्लेबाज ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। पिछली बार ऐसा युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में किया था। तब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 113 रन की पारी खेली थी। वहीं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया था। सचिन ने 1999 विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केन्या के खिलाफ नाबाद 140 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed