फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul and Athiya Shetty dining with Virat Kohli, Rahul Dravid, Indian team in Adelaide; T20 World Cup Photo

Rahul-Athiya: एडिलेड में कोहली-द्रविड़ के साथ डिनर करते दिखे केएल राहुल और अथिया, जल्द कर सकते हैं शादी

Fri, 11 Nov 2022 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Nov 2022 09:32 AM IST
सार

अथिया इस विश्व कप के कई मैचों में टीम इंडिया और राहुल को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं थीं। अब एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें एडिलेड में राहुल और अथिया भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
KL Rahul and Athiya Shetty dining with Virat Kohli, Rahul Dravid, Indian team in Adelaide; T20 World Cup Photo
दिनेश कार्तिक, अथिया, राहुल, विराट, द्रविड़ और पारस म्हाम्ब्रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। अब 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी अपने-अपने परिवार वालों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। इनमें सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी अपने बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने ऑस्ट्रेलिया गई थीं।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल और अथिया जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अथिया इस विश्व कप के कई मैचों में टीम इंडिया और राहुल को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं थीं। अब एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें एडिलेड में राहुल और अथिया भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। राहुल की टेबल पर विराट कोहली, हेड कोच राहुल द्रविड़, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और दिनेश कार्तिक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

KL Rahul and Athiya Shetty dining with Virat Kohli, Rahul Dravid, Indian team in Adelaide; T20 World Cup Photo
बाएं से- अथिया, राहुल, कोहली और पारस - फोटो : सोशल मीडिया
बाकी टीम भी अन्य टेबलों पर बैठी नजर आ रही है। हाल ही में अथिया ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपना जन्मदिन भी मनाया था। इस मौके पर राहुल ने अथिया के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। अथिया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने आठ साल में केवल पांच फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

अथिया ने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी, जिनमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मुबारकां', 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। 

हालांकि, तब उन्होंने इस बात को मीडिया में लीक नहीं होने दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। 2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए, तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल तस्वीरों ने बज बना दिया था। साल 2021 में अथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed