{"_id":"6651ec5047ce973e7009678a","slug":"kkr-vs-srh-ipl-2024-final-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH Playing 11: हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में नहीं किया कोई बदलाव, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH Playing 11: हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में नहीं किया कोई बदलाव, देखें
Sun, 26 May 2024 07:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 May 2024 07:16 PM IST
सार
KKR vs SRH Playing 11, IPL Final 2024: कोलकाता की टीम का यह चौथा फाइनल है, जबकि सनराइजर्स का यह तीसरा फाइनल है। केकेआर दो बार (2012, 2014) खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जा रहा है, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे हुआ। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खिताबी मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयारी हैं। दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले को जीतकर यहां पहुंची हैं। कोलकाता ने जहां क्वालिफायर-1 में अहमदाबाद में सनराइजर्स को हराया था। वहीं, सनराइजर्स ने चेपॉक में खेले गए क्वालिफायर-दो में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से लबरेज हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल 2024 की चैंपियन कहलाएगी।
विज्ञापन
प्लेऑफ में पांचवीं बार आमने-सामने KKR और SRH
आईपीएल 2024 फाइनल
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम का यह चौथा फाइनल है, जबकि सनराइजर्स का यह तीसरा फाइनल है। केकेआर दो बार (2012, 2014) खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। हालांकि, प्लेऑफ या नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला होगा। इस दौरान दोनों टीमों के जीत का रिकॉर्ड 2-2 का है। कोलकाता ने सनराइजर्स को इस सीजन के क्वालिफायर-1 से पहले 2017 के एलिमिनेटर में हराया था। वहीं, सनराइजर्स ने कोलकाता को 2016 के एलिमिनेटर के अलावा 2018 के क्वालिफायर-2 में हराया था। इस साल के क्वालिफायर-1 को छोड़ दें तो बाकी तीनों मैच नॉकआउट वाले रहे हैं। अब प्लेऑफ में पांचवीं बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेपॉक में केकेआर-एसआरएच के बीच दूसरा मुकाबला
आईपीएल 2024 फाइनल
- फोटो : IPL/BCCI
चेपॉक में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले जब चेपॉक में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तो कोलकाता ने सनराइजर्स को 10 रन से हराया था। तब कोलकाता की टीम 187 रन का बचाव कर रही थी और हैदराबाद को 177 रन पर रोक दिया था। दोनों टीमों के आंकड़े की बात करें तो सनराइजर्स और कोलकाता के बीच आईपीएल में 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कोलकाता ने 18 और हैदराबाद ने नौ मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले छह मुकाबलों में कोलकाता ने चार और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। क्वालिफायर-1 में जब केकेआर और एसआरएच के बीच भिड़ंत हुई थी तो मिचेल स्टार्क (34/3) और वरुण चक्रवर्ती (26/2) की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता ने हैदराबाद को 159 रन पर रोक दिया था। जवाब में श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद अर्धशतक लगाकर केकेआर को 6.2 ओवर रहते आठ विकेट से जीत दिलाई थी।
स्टार्क से सनराइजर्स को बचकर रहना होगा
आईपीएल 2024 फाइनल
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स टीम की बात करें तो क्वालिफायर-1 में मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से शीर्ष क्रम को तहस नहस कर दिया था। इतना ही नहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भी सनराइजर्स का शीर्ष क्रम कुछ खास नहीं कर सका था। वहीं, मध्यक्रम में वापसी करने वाले एडेन मार्कराम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, प्लेइंग-11 में कमिंस ने कोई बदलाव नहीं किया है।
चेपॉक में गति में विविधता घातक हथियार
श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस
- फोटो : IPL
इसके अलावा चेपॉक में पिच आमतौर पर धीमी होती है। ऐसे में वेरिएशन बेहतरीन हथियार है। क्वालिफायर-दो के दौरान ओस नहीं गिरी थी और राजस्थान को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। टीम 176 रन भी चेज नहीं कर सकी थी। ऐसे में सनराइजर्स के जयदेव उनादकट एक बेहतरीन हथियार साबित हो सकते हैं। अगर फाइनल में भी ओस की कोई संभावना नहीं रहती है तो टॉस बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगा। चेपॉक में अब तक आईपीएल प्लेऑफ के आठ मुकाबले खेले गए हैं। इसमें छह मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में फाइनल जैसे अहम मुकाबले में टॉस जीतने वाली सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर स्कोरबोर्ड पर लगाना चाहेगी।
केकेआर की टीम में भी कोई बदलाव नहीं
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले पांच मैचों में अजेय रही केकेआर की फॉर्म को देखते हुए टीम के उसी संयोजन को बरकरार रखने की संभावना है। मिचेल स्टार्क की फॉर्म में वापसी के साथ हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल के रूप में कोलकाता के पास काफी तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। बीच के ओवरों में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती बेहद संभालकर गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों को हेनरिक क्लासेन से टक्कर मिलेगी, जो अब तक स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा 23 छक्के लगा चुके हैं। कोलकाता की बैटिंग बेहद मजबूत दिख रही है। हालांकि, टीम को फिल सॉल्ट की कमी जरूर खल रही है। पिछले मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज ओपनिंग उतरे थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके थे। सुनील नरेन चले तो वह विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, मध्यक्रम में वेंकटेश और श्रेयस का फॉर्म में आना अच्छे संकेत हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नीतीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। इम्पैक्ट सब: उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। इम्पैक्ट सब: उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।