फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr vs rcb match in ipl 2021 postponed because two of kkr players test positive of corona virus

KKR vs RCB : केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-बैंगलोर का आज होने वाला मैच रद्द

Mon, 03 May 2021 01:03 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 May 2021 01:03 PM IST
सार

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है। केकेआर टीएम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन
kkr vs rcb match in ipl 2021 postponed because two of kkr players test positive of corona virus
कोलकोता बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI

विस्तार

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है। केकेआर टीएम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव निकलने के बाद कोई मैच रद्द किया हो।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल के दौरान बीसीसीआई ने मजबूत बायो बबल का हवाला दिया था। जिसके तहत अबतक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। लेकिन अहमदाबाद में खेले जाने वाला 30वां मैच रद्द कर दिया गया है। पहले खबर आई थी कि कोरोना काल से बचने के लिए बीसीसीआई ने बायो-बबल को और सख्त कर दिया है लेकिन उसके बाद भी खिलाड़ी बच नहीं पाए हैं। 
विज्ञापन

 



ऐसा कहा गया था कि खिलाड़ियों के बाहर से आने वाले खाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बबल में रह रहे खिलाड़ियों को सिर्फ होटल में मिलने वाला खाना ही खाना होगा। बता दें कि कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल से हट चुके हैं। 

हालांकि बीसीसीआई ने साफ कहा था कि आईपीएल जारी रहेगा। बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा। इस बार कोरोना की वजह से देश के सिर्फ छह शहरों में ही आईपीएल हो रहा है। खिलाड़ियों को ज्यादा सफर ना करना पड़े, इसके लिए ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed