फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 9 match preview: kkr vs rcb

केकेआर को चाहिए एबी-कोहली का तोड़, होगा कड़ा मुकाबला

Mon, 16 May 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
ipl 9 match preview: kkr vs rcb

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) टीम आईपीएल-9 के तहत सोमवार को आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कोलकाता के गेंदबाजों और आरसीबी के बल्लेबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

विज्ञापन


केकेआर टीम यदि इस मुकाबले को जीतने में सफल रहती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 11 मैचों से केकेआर के 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी ने अब तक 11 मैच खेले हैं और उसने पांच मैचों से 10 अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन


आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात लायंस पर रिकॉर्ड 144 रन से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने शानदार शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरेंज कैप धारी कोहली ने मौजूदा सीजन में तीसरा शतक लगाया और वह कुल 677 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। डीविलियर्स ने अब तक 171.88 की स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए हैं और वह कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

केकेआर को अपनी ‌स्पिनिंग पर भरोसा

ipl 9 match preview: kkr vs rcb

केकेआर टीम वर्षा से प्रभावित मुकाबले में शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हार गई। हालांकि इस मुकाबले में केकेआर के स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सुनील नारायन, शाकिब अल हसन और पीयूष चावला ने पुणे को 17.4 ओवर में छह विकेट पर 103 रन पर रोक दिया था।

केकेआर के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके हरफनमौला यूसुफ पठान फॉर्म में आ गए हैं। यूसुफ ने पुणे के खिलाफ पिछले मैच में 18 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed