फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB Won The Match By 9 Wicket

फिर विराट-एबी का धूम-धड़ाका, केकेआर को 9 विकेट से हराया

Tue, 17 May 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
RCB Won The Match By 9 Wicket

जब किसी टीम में क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और विराट कोहली जैसे विध्वंसक बल्लेबाज हों और तीनों का बल्ला एक साथ चल निकले तो समझिए कि इनके सामने कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं हो सकता। हुआ भी कुछ ऐसा ही। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) टीम आईपीएल-9 के तहत सोमवार को आमने-सामने थीं।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

केकेआर के 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत आसान जीत दर्ज की। दोनों ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए अपनी टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। आरसीबी की तरफ से इकलौता विकेट क्रिस गेल का गिरा। वह 49 रन बना के आउट हुए।
विज्ञापन


केकेआर ने आरसीबी को 184 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन उसके इस लक्ष्य को बौना साबित किया आरसीबी की तिकड़ी ने। आरसीबी ने कप्तान कोहली (75*), डीविलियर्स (59*) और गेल (49) की शानदार पारियों की बदौलत आठ गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर 186 रन बनाकर केकेआर को नौ विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली और डीविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 11.1 ओवर में 115 रन की अटूट साझेदारी की। आरसीबी के कप्तान ने 51 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए वहीं डीविलियर्स ने 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गेल और कोहली ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े। हालांकि गेल दुर्भाग्यशाली रहे जो एक रन से अपना अर्धशतक चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए।

20वीं बार टी-20 में गंभीर रनआउट हुए

RCB Won The Match By 9 Wicket
इससे पहले कोलकाता के ईडन गॉर्डंस में टॉस रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। जिन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 183 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत को पहला झटका तीसरे ओवर में ही लग गया। वरुण एरोन की जगह आरसीबी में शामिल हुए इकबाल अब्दुला ने अपने पहले ही ओवर में केकेआर ओपनर रॉबिन उथप्पा को 2 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर चलता किया। नए बल्लेबाज मनीष पांडे ने आते ही पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया। शुरुआत से ही उनके हाथ खुले हुए नजर आए।

6 वें ओवर में केकेआर ने पचास का आंकड़ा पार किया। 10 वें ओवर में कप्तान गंभीर ने अपना पचासा पूरा किया वह भी महज 32 गेंदों में। कुछ देर बाद वह ‌रनआउट हो गए। 12 वें ओवर में मनीष के छक्के ने टीम के 100 रन पूरे करने में मदद की। कप्तान के बाद मनीष ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद वह भी आउट हो गए। युसूफ पठान नहीं चले। उन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर यजुवेंद्र चहल ने आउट किया। अगला विकेट सूर्यकुमार यादव का गिरा।

एक वक्त बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही केकेआर को आरसीबी की ‌स्‍पिनिंग  ने चौंकाया। हालांकि कैरेबियाई तूफान आंद्रे रसैल अभी भी टिके थे। उन्होंने शाकिब उल हसन के साथ टीम के भरोसे को बनाए रखा और हिट लगाना जारी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed