फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR Vs MI Dream11 Prediction Kolkata vs Mumbai Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News In Hindi

KKR vs MI Playing 11 : केकेआर की नजरें प्लेऑफ में प्रवेश पर, आज होगा मुंबई से सामना, देखें संभावित प्लेइंग 11

Sat, 11 May 2024 09:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 May 2024 09:06 AM IST
सार

KKR vs MI Playing 11 Today Match :  सुनील नरेन को दुनिया के दूसरे नंबर के टी-20 बल्लेबाज फिल सॉल्ट के साथ पारी की शुरुआत करने भेजने का गंभीर का दांव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है। दोनों ने टीम को पावरप्ले में शानदार शुरुआत देते हुए आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के पार पहुंचाया है।

विज्ञापन
KKR Vs MI Dream11 Prediction Kolkata vs Mumbai Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News In Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस टाइटंस प्लेइंग 11 - फोटो : IPL

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंन पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेऑफ का टिकट कटाने का होगा। दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों शीर्ष पर काबिज केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए एक और जीत की जरूरत है। 
विज्ञापन

KKR Vs MI Dream11 Prediction Kolkata vs Mumbai Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News In Hindi
नरेन-सॉल्ट - फोटो : IPL
नरेन-सॉल्ट का जलवा बरकरार
शाहरुख खान के स्वामित्व वाली टीम अपने गढ़ ईडन गार्डन पर ही यह श्रेय हासिल करना चाहेगी। सुनील नरेन को दुनिया के दूसरे नंबर के टी-20 बल्लेबाज फिल सॉल्ट के साथ पारी की शुरुआत करने भेजने का गंभीर का दांव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है। दोनों ने टीम को पावरप्ले में शानदार शुरुआत देते हुए आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के पार पहुंचाया है। नरेन अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं और अभिषेक शर्मा ( 35 ) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके नरेन ने 183.66 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बना लिए हैं। वहीं इंग्लैंड के सॉल्ट ने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इन दोनों के शानदार फॉर्म के कारण आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे फिनिशरों को ज्यादा मौके नहीं मिले। इन दोनों की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों खासकर मिचेल स्टार्क के खराब फॉर्म की भी भरपाई कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

KKR Vs MI Dream11 Prediction Kolkata vs Mumbai Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News In Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
तीसरे नंबर पर युवा अंगकृष रघुवंशी ने अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस सत्र से बाहर होने वाली पहली टीम रही। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिए खेल रही है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में 56 और नाबाद 102 रन बनाए हैं जो टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। प्रशंसकों को रोहित शर्मा और पंड्या से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। भारतीय कप्तान रोहित पिछले पांच मैचों में से चार में दोहरे अंक तक तक भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

KKR Vs MI Dream11 Prediction Kolkata vs Mumbai Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News In Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 60वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता और मुंबई के बीच 60वां  मुकाबला?
कोलकाता और मुंबई के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला 11 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात और चेन्नई के बीच 58वां मैच?
कोलकाता और मुंबई के बीच लीग का 60वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात और चेन्नई के बीच मैच?
कोलकाता और मुंबई के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed