फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs LSG: Phlip Salt seems to be in a different rhythm on Eden Gardens struggling away from home see record

KKR vs LSG: होम ग्राउंड पर अलग ही लय में दिख रहे हैं सॉल्ट, घर से बाहर कर रहे संघर्ष, देखें रिकॉर्ड

Sun, 14 Apr 2024 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Apr 2024 08:22 PM IST
सार

सॉल्ट ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए आईपीएल के मुकाबले में 47 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की जिसके दम पर कोलकाता ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया।

विज्ञापन
KKR vs LSG: Phlip Salt seems to be in a different rhythm on Eden Gardens struggling away from home see record
फिल सॉल्ट - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट आईपीएल 2024 के इस सीजन में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। सॉल्ट हालांकि केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि घर से बाहर वह संघर्ष करते दिखे हैं। 
विज्ञापन

सॉल्ट ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए आईपीएल के मुकाबले में 47 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की जिसके दम पर कोलकाता ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए थे, लेकिन केकेआर ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह केकेआर की आईपीएल इतिहास में लखनऊ पर पहली जीत है, इससे पहले कोलकाता कभी लखनऊ को नहीं हरा पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडन गार्डेंस पर लगाया दूसरा अर्धशतक
फिल सॉल्ट आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक पांच मैचों में 191 रन बना चुके हैं। उन्होंने ईडन गार्डेंस पर खेले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले सॉल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी। हालांकि कोलकाता के बाहर उन्होंने जितने भी मैच खेले वो पचासा नहीं लगा पाए। सॉल्ट का ईडन गार्डेंस के बाहर स्कोर 20 गेंदों पर 30 रन, 12 गेंदों पर 18 रन और शून्य रहा है। 
विज्ञापन

लखनऊ के खिलाफ शुरुआती झटके बाद खेली तूफानी पारी
शुरुआती झटकों के बाद केकेआर को सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 120 रनों की साझेदारी की। इस दौरान सॉल्ट ने तेजी से खेलना जारी रखा और लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। सॉल्ट ने लगभग लखनऊ के हर गेंदबाज को अपने निशाने पर लिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सॉल्ट ने अरशद खान पर चौके के साथ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन दूसरा पचासा था।

लखनऊ के खिलाफ दूसरा सबसे सफल रन चेज
केकेआर ने लखनऊ को इस मैच में 26 गेंदें शेष रहते हराया। रनों के लिहाज से यह लखनऊ के खिलाफ दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले पिछले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के खिलाफ 168 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था और 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की थी। यह लखनऊ के खिलाफ किसी टीम का सबसे सफल रन चेज था। 

लखनऊ के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
सॉल्ट और श्रेयस अय्यर ने इस दौरान लखनऊ के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के नाम है जिन्होंने पिछले साल गुजरात के लिए खेलते हुए 142 रनों की साझेदारी की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले साल लखनऊ के खिलाफ 115 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed