KKR vs DC: दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया, शार्दुल-अक्षर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, कुलदीप ने चार विकेट लेकर पलटा मैच
कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।
विस्तार
दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़कर दिल्ली को 215 रन तक पहुंचाया। जवाब में कोलकाता की पूरी टीम खलील अहमद और कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर धाराशाई हो गई।
कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया। कोलकाता की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप ने चार और खलील ने तीन विकेट झटके।
A superb win for @DelhiCapitals! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
The @RishabhPant17-led unit bounce back in style and they beat #KKR by 4️⃣4️⃣ runs. 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/4vNW3LXMWM#TATAIPL | #KKRvDC pic.twitter.com/iRM9fVPXna
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। बड़े स्कोर की नींव दिल्ली के दोनों ओपनर, पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने रखी। दोनों ने 52 गेंदों पर 93 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर की 12वीं फिफ्टी रही। वहीं, यह पृथ्वी का यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई थी। वरुण चक्रवर्ती ने शॉ को क्लीन बोल्ड किया।
डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ
इसके बाद डेविड वार्नर और कप्तान ऋषभ पंत ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी निभाई। 13वें ओवर में 148 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने उमेश यादव के हाथों कैच कराया। इस दौरान वार्नर ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आईपीएल करियर की 51वीं फिफ्टी लगाई। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं।
ललित यादव चार गेंदों पर एक रन बना सके। वहीं, रोवमन पॉवेल छह गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ने गजब की बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़े। अक्षर 14 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और शार्दुल 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
अर्धशतक लगाने के बाद डेविड वार्नर
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए। उमेश यादव के 19वें ओवर में 23 रन और पैट कमिंस के 20वें ओवर में दिल्ली ने 16 रन बनाए। कोलकाता के गेंदबाजों ने इस सीजन डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवरों में 13.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए। कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने दो विकेट झटके। वहीं, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
रहाणे ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस लिया। रिप्ले में पता चला कि गेंद पैड से लगकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर रहमान की गेंद रहाणे के पैड पर लगी। इस पर फिर से कप्तान पंत और रहमान ने अपील की। अंपायर मदनगोपाल ने फिर से रहाणे को आउट दिया।
खलील ने वेंकटेश को पवेलियन भेजा
रहाणे ने फिर से डीआरएस लिया और पता चला कि गेंद बैट पर लगकर पैड पर लगी थी। ऑन फील्ड अंपायर को फिर से अपना फैसला बदलना पड़ा और रहाणे नॉटआउट रहे। तीसरी गेंद पर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से विकेटकीपर पंत के पास पहुंची। इस गेंद पर कोई अपील नहीं हुई। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद रहाणे के बैट से लगकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी। इस तरह रहाणे को तीन जीवनदान मिले।
मैच के दौरान श्रेयस के पैर पर चोट लगी थी। वह दर्द में दिखे थे।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को ललित यादव ने तोड़ा। उन्होंने नीतीश राणा को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। नीतीश 20 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 30 रन बना सके। इस बीच कप्तान श्रेयस ने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने विकेटकीपर शॉ के हाथों स्टंप कराया
कुलदीप यादव