फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail

KKR vs DC Playing-11: दिल्ली के सामने कोलकाता के गेंदबाजों की परीक्षा, रनों की होगी बरसात! यहां देखें लाइव मैच

Mon, 29 Apr 2024 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : पंजाब और केकेआर के बीच हुए मैच में कुल 42 छक्के लगे थे। केकेआर ने पिछले मैच में मिचेल स्टार्क की जगह दुश्मंथा चमीरा को लिया, लेकिन वह भी प्रभाव नहीं छोड़ सके।

विज्ञापन
KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
कोलकाता बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में मेजबान टीम की गेंदबाजी की कमजोरियों को भुनाना चाहेगी। दिल्ली पिछले पांच मैचों में चार जीत हासिल कर चुकी है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में टीम धीरे धीरे लय में आ रही है। दूसरी ओर मेंटर गौतम गंभीर की कोलकाता टीम को पिछले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ईडन गार्डेन्स का मैदान रनों से भरा है।
विज्ञापन

KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
कोलकाता बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI
फिर बनेगा बड़ा स्कोर?
पंजाब और केकेआर के बीच हुए मैच में कुल 42 छक्के लगे थे। केकेआर ने पिछले मैच में मिचेल स्टार्क की जगह दुश्मंथा चमीरा को लिया, लेकिन वह भी प्रभाव नहीं छोड़ सके। स्पिनर सुनील नरेन को छोड़कर बाकी गेंदबाजों ने टीम को निराश किया। दिल्ली के सामने मेजबान टीम के गेंदबाजों की परीक्षा होगी। केकेआर के लिए यह अच्छा है कि नरेन बल्लेबाजी में भी उपयोगी साबित हो रहे हैं और फिल सॉल्ट के रूप में एक और बल्लेबाज फॉर्म में है। आंद्रे रसेल, कप्तान श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह को भी बल्लेबाजी में हाथ दिखाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
मैकगर्क हैं प्रचंड फॉर्म में
दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज फ्रेसर मैकगर्क जैकपॉट हो गए हैं। उन्हें लुंगी एनगिडी के लीग से हटने के बाद टीम में लिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक पारियों से धूम मचा रखी है। 22 साल के इस बल्लेबाज ने पांच मैचों में 237.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों पर 84 रन बनाए थे। तेज गेंदबाजों की उन्होंने जमकर धुनाई की और यहां तक कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को भी नहीं बख्शा। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत और दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं। गेंदबाजी में स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हैं। कुलदीप तो पहले केकेआर में ही थे। उन्हें पुरानी टीम के खिलाफ बहुत कुछ साबित करना होगा।
विज्ञापन

KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे/लिजाड विलियम्स, खलील अहमद, मुकेश कुमार (इम्पैक्ट सब: रसिख डार सलाम)

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, फिल सॉल्ट, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, दुष्मंथा चमीरा/मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती (इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा)

KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 47वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 47वां मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 47वां मुकाबला 29 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 47वां मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 47वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

KKR vs DC Dream11 Prediction Playing XI Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2024 live streaming Detail
स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपना पहला विकेट झटका - फोटो : IPL
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed